views
छोटीसादड़ी। क्षेत्र के केसुन्दा गांव में पार्श्वनाथ जैन मंदिर की जीर्णोद्धार की 32 वी वर्षगांठ पर पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के तत्वाधान में सकल श्री जैन संघ द्वारा शनिवार को ध्वजारोहण महोत्सव का आयोजन किया गया। पार्श्वनाथ मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए। जिसमें प्रातः काल पक्षाल पूजा, केसर पूजा उसके बाद जैन साध्वीयों के प्रवचन का आयोजन हुआ। स्नान पूजा के बाद पूरे गांव में बैंड बाजों के साथ भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए। भगवान का रथ उठाएं जैन श्रावक चल रहे थे। उनके पीछे युवा जय-जयकार लगाते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने भी सर पर भगवान की प्रतिमाओं ओर धार्मिक चिन्हों को धारण करते हुए चल रही थी। पूरे गांव में रथयात्रा निकलने के बाद पुनः पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर पहुंची। जहां पर दक परिवार द्वारा पार्श्वनाथ मंदिर की ध्वजा चढ़ाई गई। उसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न शहरों व गांवों से जैन श्री संघ के श्रावक व श्राविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।