इतिहास के पन्नों में 02 फरवरीः चार्ली चैपलिन की पहली फिल्म 'मेकिंग अ लिविंग' ने खूब हंसाया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - एपीओ शिक्षक की दादागिरी, कार्यालय में मचाया उत्पात

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - जोधपुर मजदूरी करने निकला युवक का शव केसुन्दा क्षेत्र के एक कुएं में मिला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चार किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शास्त्रीनगर में चेन स्नेचिंग, मंदिर जा रही थी वृद्धा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - एपीओ शिक्षक की दादागिरी, कार्यालय में मचाया उत्पात * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - जोधपुर मजदूरी करने निकला युवक का शव केसुन्दा क्षेत्र के एक कुएं में मिला * चित्तौड़गढ़ - चार किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - शास्त्रीनगर में चेन स्नेचिंग, मंदिर जा रही थी वृद्धा * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - कालापानी बांध में नहाने गया युवक का शव मिला, एसपी ने दी जानकारी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - कालापानी बांध में नहाने गया युवक डूबा, शव की तलाश में जारी रेस्क्यू * चित्तौड़गढ़ - रोडवेज डिपो पर गिरोह सक्रिय, एक ही बस में तीन महिलाओं की चेन काटी, विरोध में यात्रियों ने रोकी बस * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - सार्वजनिक उद्यान में लगी भयंकर आग, दो मंजिला ऊंची उठी लपटे, एक कार खाक * चित्तौड़गढ़ - जेल से जमानत पर छूटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप * चित्तौड़गढ़ - पेट्रोल पंप दिन दहाड़े लूट, बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डाल दिया वारदात को अंजाम * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी में बेखौफ चोर, एक साथ तीन घरों में चोरी, सोने-चांदी और नकदी ले उड़े * चित्तौड़गढ़ - आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने किया मतदान * चित्तौड़गढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, चार घायल * चित्तौड़गढ़ - पांच बजे तक करीब 62% मतदान * चित्तौड़गढ़ - मतदान शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने किया मतदान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - एपीओ शिक्षक की दादागिरी, कार्यालय में मचाया उत्पात * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - जोधपुर मजदूरी करने निकला युवक का शव केसुन्दा क्षेत्र के एक कुएं में मिला * चित्तौड़गढ़ - चार किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - शास्त्रीनगर में चेन स्नेचिंग, मंदिर जा रही थी वृद्धा * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - कालापानी बांध में नहाने गया युवक का शव मिला, एसपी ने दी जानकारी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - कालापानी बांध में नहाने गया युवक डूबा, शव की तलाश में जारी रेस्क्यू * चित्तौड़गढ़ - रोडवेज डिपो पर गिरोह सक्रिय, एक ही बस में तीन महिलाओं की चेन काटी, विरोध में यात्रियों ने रोकी बस * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - सार्वजनिक उद्यान में लगी भयंकर आग, दो मंजिला ऊंची उठी लपटे, एक कार खाक * चित्तौड़गढ़ - जेल से जमानत पर छूटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप * चित्तौड़गढ़ - पेट्रोल पंप दिन दहाड़े लूट, बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डाल दिया वारदात को अंजाम * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी में बेखौफ चोर, एक साथ तीन घरों में चोरी, सोने-चांदी और नकदी ले उड़े * चित्तौड़गढ़ - आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने किया मतदान * चित्तौड़गढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, चार घायल * चित्तौड़गढ़ - पांच बजे तक करीब 62% मतदान * चित्तौड़गढ़ - मतदान शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने किया मतदान

देश-दुनिया के इतिहास में 02 फरवरी की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है। इस तारीख का हंसने-हंसाने की फिल्मों का अटूट रिश्ता है। सबको मालूम है फिल्मकार और अभिनेता चार्ली चैपलिन ने अभिनय से दुनियाभर के लोगों को हंसाया है। चार्ली चैपलिन की पहली फिल्म इसी तारीख को 1914 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम ‘मेकिंग अ लिविंग’ था। इस फिल्म में चार्ली चैपलिन ने ठग की भूमिका निभाई थी।

हेनरी लेहरमन इस फिल्म के लेखक और निदेशक थे। 15 मिनट की यह फिल्म मूक थी। मतलब इसमें आवाज नहीं थी, सिर्फ एक्शन और एक्सप्रेशन था। चार्ली चैपलिन का जन्म लंदन में 16 अप्रैल, 1889 को हुआ था। उनका बचपन काफी मुश्किलों और गरीबी से भरा हुआ था। बेपरवाह और शराबी पिता के कारण इनका परिवार बुरी तरह से तबाह हो गया था। चैपलिन की गरीब मां पागलपन की शिकार हो गई थीं। इसका नतीजा यह हुआ कि चैपलिन को सात साल की उम्र में एक आश्रम में जाना पड़ा था। स्कूल से पढ़ाई छूटने के बाद चैपलिन 13 साल की उम्र में मनोरंजन की दुनिया में आए। डांस के साथ चैपलिन ने स्टेज प्ले में भी हिस्सा लेना शुरू किया।



इसके ठीक बाद चैपलिन को अमेरिकी फिल्म स्टूडियो के लिए चुना गया। यहां से चैपलिन दुनिया भर में मूक फिल्मों के बादशाह के रूप में उभरे। उनकी फुल लेन्थ फिल्म 1921 की ‘द किड’ है। उनकी मशहूर फिल्मों में अ वुमन ऑफ पेरिस, द गोल्ड रश, द सर्कस, सिटी लाइट्स, मॉर्डन टाइम्स रही हैं। आज भी इन फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है।



चार्ली की एक फिल्म थी- द ग्रेट डिक्टेटर। इसमें चार्ली ने एडोल्फ हिटलर का रोल निभाया था। उनके ऊपर कम्युनिस्ट होने के आरोप लगे। इसके बाद उन पर एफबीआई की जांच बैठा दी गई। अमेरिका छोड़ने के बाद चार्ली स्विट्जरलैंड जाकर बस गए। चार्ली ने चार शादियां की थीं। उनके 11 बच्चे थे। चार्ली, महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे।



महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1509: भारत में दीव (गोवा, दमन और दीव) के पास पुर्तगाल और तुर्की के बीच युद्ध।



1556: चीन के शैन्सी प्रांत में विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत।



1626: चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।



1788: भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।



1814: कोलकाता म्यूजियम की स्थापना ।



1862: शंभूनाथ पंडित कोलकाता सुप्रीम कोर्ट के पहले भारतीय चीफ जस्टिस बने।



1952: मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।



1953: अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन।



1966: पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए प्रस्ताव पेश किया।



1990: अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 साल से लगा बैन हटा। इसके कुछ दिनों बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा किया गया।



1992: तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।



1997: चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने का समझौता।



1999: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।



2001: भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।



2002: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरणकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।



2004: मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी रहे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।



2008: तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लग्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



जन्म

1889: भारत की प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर।



1890: अमेरिकी अभिनेता चार्ल्स कोरोल।



1902: दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण।



1915: भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह।



निधन

1960: उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री।



1982: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया।


What's your reaction?