चित्तौड़गढ़ / राशमी - कर्म व भाग्य दोनों जीवन की धुरी - संत दिग्विजय राम महाराज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

मरमी में श्री मद् भागवत कथा समापन पर दक्षिणा के रूप में संत ने श्रद्धालुओं से मांगी भगवान की भक्ति

सीधा सवाल। राशमी। क्षेत्र के मरमी माता में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन रविवार को हुआ। कथा वाचक रामस्नेही संप्रदाय के संत दिग्विजय राम महाराज ने कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं से दक्षिणा के रूप में भगवान की भक्ति मांग कर भाव विभोर कर दिया। संत ने कहा कि प्रतिदिन प्रातः कम से कम 15 मिनट भगवान की भक्ति करोगे इससे बढ़कर मेरी कोई दक्षिणा नहीं हो सकती। कथा वाचन के दौरान महाराज ने कहा की
बिना भाग्य व प्रारब्ध के किसी को कुछ भी प्राप्त नहीं होता है, समय से पहले व भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता है, जो व्यक्ति के भाग्य में नहीं होता है, वह नहीं मिलता और जो भाग्य में है वह गया हुआ भी लौटकर वापस आ जाता है l भाग्य और कर्म एक सिक्के के दो पहलू है न भाग्य को नकारा जा सकता है न हीं कर्म को भुलाया जा सकता हैl व्यक्ति के जीवन में कर्म की प्रधानता है, अतः व्यक्ति को अच्छे कर्म करना चाहिए । व्यक्ति को कर्म करते हुए परिणाम ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए । व्यक्ति को जो कुछ भी जीवन में प्राप्त होता है वह उसके प्रारब्ध का ही फल होता है । कभी-कभी व्यक्ति की सूली की सजा सूल में बदल जाती है । अतः भगवान की न्याय प्रणाली को दोष नहीं देना चाहिए l जीवन में माया कभी-कभी अभिशाप बन जाती है इस संसार में किसी का काम रुकता नहीं है जो नहीं है वह 'माया' है भागवत महापुराण में कहा गया है कि किसी को दान में दी गई वस्तु पुनः स्वीकार करने से 60 हजार वर्ष तक मल का कीड़ा बनना पड़ता है l इस संसार में मांगने से कुछ नहीं मिलता यदि मांगने से ही सब कुछ मिल जाता तो उस ईश्वर को कौन याद करता। सुख-दुःख ,संपत्ति , वैभव सब व्यक्ति को प्रारब्ध अनुसार प्राप्त होते हैं। जो प्रारब्ध भाग्य में लेकर आए हैं उनको भोगना ही पड़ता है। चिंता करने से कुछ नहीं होता ,होता वही है जो हमारे भाग्य में लिखा हैl भाग्य जीव को कहां से कहां ले जाता है आदमी का जन्म कहां होता है कहां बड़ा होता है और कहां वह रहता है यह सब भाग्य का खेल है l व्यक्ति का वास्तविक धन पुण्य है जो सुदामा के पास था l कथा में भगवान कृष्ण के विवाह ,जरासंध वध, कृष्ण सुदामा मित्रता ,राजा परीक्षित का मोक्ष प्रसंग सुनाते हुए भागवत कथा को विश्राम दिया गया। कथा समापन के अवसर पर संत दिग्विजय राम महाराज के सानिध्य में यजमान विजयवर्गीय परिवार के रामजस, दिनेश , हीरालाल विजयवर्गीय ने कथा के दौरान विविध रूप से सेवाएं देने वालों का अभिनंदन किया । इस दौरान कथा श्रावकों की ओर से कथा यजमानों का भी अभिनंदन किया गया। दूसरी ओर कथा आयोजन के क्रम में शनिवार शाम फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण पर फूल बरसाए गए श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।

What's your reaction?