चित्तौड़गढ़ - स्वावलंबी भारत अभियान से ही देश आत्मनिर्भर एवं आर्थिक महाशक्ति बनेगा - वर्मा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगडी की जन्म जयंती को स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मनाने के साथ एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन शहर के ईनाणी पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी, क्षेत्र समन्वयक अनिल वर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह दिनेश चंद्र भट्ट मंचासीन थे।कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के क्षेत्र समन्वयक अनिल वर्मा ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान से राष्ट्र आत्मनिर्भर एवं आर्थिक महाशक्ति बनेगा क्योंकि साम्राज्यवादी, वैश्विक आर्थिक तत्वों से बचकर भारत को समृद्ध शक्तिशाली और पूर्ण रोजगार युक्त बनाने के लिए स्वदेशी आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाना ही वर्तमान समय की आवश्यकता है और स्वदेशी की विचारधारा राष्ट्रीयता की पोषक है। भारतवर्ष के प्रत्येक युवा का यह महत्वपूर्ण दायित्व है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों की जगह स्थानीय व्यापार करने वाले आमजन को प्राथमिकता देवे ताकि अंत्योदय हो सके। सामान्य और आम आदमी को स्वरोजगार के द्वारा आत्मनिर्भर बनाना देश के विकास की प्रथम आवश्यकता हो गई है। आरएसएस के विभाग कार्यवाह दिनेश चंद्र भट्ट ने संबोधित करते हुए बताया कि आत्मनिर्भरता और स्वावलंबी भारत के निर्माण में दत्तोपंत ठेंगडी का भूतपूर्व योगदान है। ठेंगड़ी सतत प्रवासी, मौलिक आर्थिक चिंतक, महान संगठनकर्ता जिन्होंने भारत के स्वदेशी आंदोलन को गांधी जी, दीनदयाल उपाध्याय जैसा ही नेतृत्व प्रदान किया। भारत के मजदूर क्षेत्र में राष्ट्रवाद विचार स्थापित करने के बाद उन्होंने भारतीय किसान संघ की स्थापना कर किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए राष्ट्रीयता की भावना प्रबल करने का सफल प्रयास किया। जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी ने कहा कि आज का जन्म जयंती कार्यक्रम स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मना करके हमें आम जनता तक यह संदेश देना है कि स्वदेशी को अपनाना तथा स्वरोजगार देकर के देश को स्वावलंबी बनाना है तथा भारतीय आर्थिक दृष्टिकोण को मजबूत करके देशव्यापी आंदोलन के रूप में कार्य किया जाएगा तभी भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगी। प्रांत संपर्क प्रमुख लाल राम कुमावत ने स्वदेशी स्वावलंबन दिवस की पृष्ठभूमि रखते हुए दत्तोपंत जी के विचारों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग संयोजक डॉ प्रहलाद शर्मा ने बताया कि ठेंगड़ी के विचारों से भारत आर्थिक महाशक्ति बन कर पुनः सोने की चिड़िया के रूप में प्रख्यात हो सकता है तथा ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती जैसे अनुसांगिक संगठनो का संचालन वैश्विक स्तर पर किया। कार्यक्रम के दौरान मनीष पुरी गोस्वामी, नरेश शर्मा, मदन त्रिपाठी, कन्हैयालाल, राजेंद्र सुखवाल, अंजना गोस्वामी, सुष्मिता गोस्वामी सहित स्वदेशी जागरण मंत्र, लघु उद्योग भारती,भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ अधिवक्ता परिषद, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's your reaction?