प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - रेलवे भूमि मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन, रेलवे लाइन का काम रोका, उचित मुआवजा की मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। उचित मुआवजा नही मिलने को लेकर रेलवे विभाग के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने अपनी जमीन के अधिग्रहण पर उचित मुआवजा न मिलने के कारण रेलवे के निर्माण कार्य को रोक दिया। बड़ी संख्या में किसान निर्माण स्थल पर धरना देकर बैठ गए और रेलवे निर्माण कार्य के पास अपने ट्रैक्टर खड़े कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

किसानों का आरोप, प्रशासन ने किया धोखा

किसानों का आरोप है कि रेलवे विभाग ने उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली, पर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि बार-बार स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग को ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। विरोध कर रहे किसानों ने एसडीएम को एक और ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उचित मुआवजे की मांग की गई थी। लेकिन इस पर कोई ठोस निर्णय न होने से वे निराश हैं और अब आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

रेलवे लाइन निर्माण कार्य ठप, प्रशासन ने संभाली स्थिति

इस विरोध प्रदर्शन के कारण बड़ीसादड़ी-छोटीसादड़ी से नीमच तक बन रही रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एसएचओ तेजकरण चारण के साथ पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। सीआई ने किसानों और रेलवे ठेकेदार से बात कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

लंबे समय से चल रहा विवाद

किसानों ने बताया कि इस मामले में पहले बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त को सुनवाई के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन रेलवे के वकील की तरफ से बार-बार जवाब में देरी होने के कारण मामला जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के पास भेजा गया। कई महीनों से लंबित यह मामला अब जयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय में फिर से भेजा गया है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों का कहना है कि वे बार-बार दौड़ने से परेशान हो चुके हैं और उचित मुआवजा न मिलने तक इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसानों ने मांग की है कि उनकी सुनवाई चित्तौड़, प्रतापगढ़ या आसपास के किसी स्थान पर ही की जाए।

What's your reaction?