चित्तौड़गढ़ - स्थगन के बावजूद कीमती भूमि पर कब्जे की कोशिश, हथियारबंद लोगों ने किया हमला, मामला दर्ज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भू-माफियाओं के जमीनों को हथियाने और दंबगई के दम पर कब्जे करने के कई मामले देखने को मिलते है। ऐसा ही एक मामला चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाने के सेंती क्षेत्र में देखने में आया है। यहां करीब 8 घंटे तक भू-माफियाओं ने जम कर तांडव मचाया। हथियारों व जेसीबी मशीन के साथ कई दर्जन लोग शराब के नशे में न्यायालय से स्थगन के बाद भी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। यहां वहां खेत पर काम कर रहे लाेगों पर हमला करते हुए फसल नष्ट कर दी। दर्जनों पेड़ धराशाही करते हुए जमीन की बाड़ हटा दी। यहां बंधी एक गाय की भी इस घटनाक्रम में मौत हो गई।भूमाफियाओं द्वारा किए इस घटनाक्रम के बाद डरे सहमे परिवार के लोग थाने पहुुंचे। वहीं परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को गुहार लगाई और तब जाकर पुलिस ने जमीन का मौका मुआयना किया है। सदर थाने में परिवारजनाें ने पांच लोगों ने नामजद करते हुए कई दर्जन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
जानकारी के अनुसार सेंती क्षेत्र के भंडारिया रोड पर 16 बीघा भूमि स्थित है। इस पर विभिन्न न्यायालयों में विवाद लम्बित है। उपखंड न्यायालय, राजस्व मंडल और अपर एवं जिला न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ में लम्बित वाद होने के साथ ही भूमि पर स्थगन आदेश है। इसके बावजूद भूमाफिया भूमि पर कब्जा जमाने पर आमादा है और जमीन की कीमतें बढ़ने के साथ ही भूमाफियाओं की नजरें इस भूमि पर टिक गई है। यहां रविवार रात हुए इस घटनाक्रम के बाद लीलाबाई, सोसर बाई, नन्दूबाई, मोहननाथ सहित परिवार के कई लोगों ने पुलिस अधीक्षक के यहां रिपोर्ट दी है। इसमें राकेश पालीवाल, ममता पालीवाल, प्रवीण खन्जाची, अर्जुनसिंह झाला, अनिल धाकड़ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

जेसीबी से उखाड़े हरे पेड़, एक गाय की भी मौत

बीती रात भूमाफियाओं ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से शराब के नशे में तांडव मचाया। इस दौरान उन्होनें खेत में खड़े दर्जनों हरे पेड़ भी जमीन से उखाड़ दिए। वहीं परिवारजनों ने बताया कि खेत में एक पेड़ से गाय बंधी थी। इस पर पेड़ का एक हिस्सा जा गिरा। संभवतया गाय की भी इससे मृत्यु हो गई। रिपोर्ट में पीड़ित परिवार ने बताया कि हरे पेड़ जड़ों से उखाड़ दिये जाने और मारपीट करने सहित हत्या करने की नियत से हमसलाह होकर तलवार, सरिए और लाठियों से लैस होकर हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

सेंती क्षेत्र में स्थित है बेशकीमती कृषि भूमि

अपनी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि यह कृषि भूमि सेंती क्षेत्र में स्थित है, जिसकी खसरा संख्या 497, 498, 499, 501 से 506, 519, 520 और 128 है। इस कृषि भूमि पर मौके व रिकार्ड की यथास्थिति बनाये रखने को लेकर स्थगन आदेश दिया हुआ है और कई प्रकरण विचाराधीन होने के बावजूद भूमाफिया हमलावर होकर कब्जा जमाना चाह रहे है। यह कहानी सुनाते हुए परिवार की कई महिलाओं के तो रूलाई फूट गई और उन्होंने बताया कि भूमाफियाओं ने मौके पर ही शराब का सेवन किया था

What's your reaction?