चित्तौड़गढ़ - सीमेन्ट प्लांट में कार्मिक की मौत, परिजनों ने लगाए मैनेजमेंट पर आरोप, किया प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के शंभूपुरा में स्थित सीमेन्ट प्लांट में शनिवार सुबह एक कार्मिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारी को अचेत अवस्था में श्री सांवलिया अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भीलवाड़ा जिले के मांडल का रहने वाला है। मृतक के परिवारजनों को सूचित कर दिया और शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। शाम होने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे। मामले में न्याय की मांग की है। वहीं परिवार जन ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के मांडल निवासी निखिल पुत्र दिनेश सनाढ्य आदित्य सीमेन्ट में बिजली का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह 15 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा था और काम के दौरान नीचे जा गिरा। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उससे पहले ही उसकी सांसें थम गई। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री प्रबन्धन ने मांडल उसके परिजनों को सूचित किया। फिलहाल मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया है। मृतक प्लांट की कॉलोनी में ही निवास कर रहा था।फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद कारखाने के बाहर और अस्पताल में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। सीमेन्ट प्लांट के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इधर, मुआवजे की मांग की आशंका को देखते हुए जाप्ता तैनात कर दिया गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी जिला चिकित्सालय में पहुंचे और जांच कर कार्यवाही की मांग की है। इधर, भीलवाड़ा से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग भी चित्तौड़गढ़ पहुंचे।

पिता ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

इधर, निखिल के पिता दिनेश कुमार सनाढ्य ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि प्रार्थी का पुत्र अल्ट्राटेक सीमेंट में कार्यरत था। उसे काफी समय से स्टाफ के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को सीनियर स्टाफ ने छोटे पुत्र को फोन कर बताया कि निखिल ऊंचाई से गिर गया है। इस पर सभी दौड़ कर चिकित्सालय पहुंचे। यहां फैक्ट्री स्टाफ ने पुत्र से मिलने नहीं दिया। किसी ने नहीं मिलने और अंत में कहा कि तुम्हारा बच्चा मुर्दाघर में पड़ा हुआ है, ले जाओ। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि इसके पुत्र की हत्या की गई है। फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

वरिष्ठ इंजीनियर निखिल सनाढ्य की फैक्ट्री में कार्य के दौरान मौत पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी देर रात तक श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में एकत्रित होकर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। मांडल निवासी युवक की फैक्ट्री में मौत हुई है, जिसकी पत्नी 6 माह के गर्भ से है। इस दौरान फैक्ट्री प्रशासन से आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग विप्र फाउंडेशन सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने की। इस दौरान विप्र फाउंडेशन चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा, महिला प्रदेशाध्यक्ष इंद्रा शर्मा, सत्यनारायण ओझा, शिवांग जोशी, श्यामाचरण शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील गौड़, कमला गौड़, राजकुमारी ओझा, नवीन सनाढ्य, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल, सहित समाज के कई लोग पहुंचे। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी ने बताया कि सांसद सीपी जोशी ने फैक्ट्री प्रबंधन से बात की। मृतक के आश्रितों को इंश्योरेंस के अतिरिक्त 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने पर सहमति हुई है। इसके अलावा मृतक की पत्नी को कंपनी में नौकरी पर सहमति बनी है।

What's your reaction?