चित्तौड़गढ़ - 55 लाख की आर्थिक सहायता पर उठाया सीमेन्ट प्लांट में कार्मिक का शव
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के शंभूपुरा में स्थित सीमेन्ट प्लांट में शनिवार को एक कार्मिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में देर रात 55 लाख की आर्थिक सहायता पर सहमति बनी और शव उठाया।मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे। मामले में न्याय की मांग की तो वहीं परिवार जन ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के मांडल निवासी निखिल पुत्र दिनेश सनाढ्य आदित्य सीमेन्ट में बिजली का काम करता था। शनिवार को वह करीब 15 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा था और काम के दौरान नीचे जा गिरा। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उससे पहले ही उसकी सांसें थम गई। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री प्रबन्धन ने मांडल उसके परिजनों को सूचित किया। फिलहाल मृतक का शव मोर्चरी में रखा गया है। मृतक प्लांट की कॉलोनी में ही निवास कर रहा था।फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद कारखाने के बाहर और अस्पताल में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया था। सीमेन्ट प्लांट के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। इधर, मुआवजे की मांग की आशंका को देखते हुए जाप्ता तैनात कर दिया गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी जिला चिकित्सालय में पहुंचे और जांच कर कार्यवाही की मांग की है। भीलवाड़ा से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग भी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। निखिल के पिता दिनेश कुमार सनाढ्य ने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें बताया कि प्रार्थी का पुत्र अल्ट्राटेक सीमेंट में कार्यरत था। उसे काफी समय से स्टाफ के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को सीनियर स्टाफ ने छोटे पुत्र को फोन कर बताया कि निखिल ऊंचाई से गिर गया है। इस पर सभी दौड़ कर चिकित्सालय पहुंचे। यहां फैक्ट्री स्टाफ ने पुत्र से मिलने नहीं दिया। किसी ने नहीं मिलने और अंत में कहा कि तुम्हारा बच्चा मुर्दाघर में पड़ा हुआ है, ले जाओ। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि इसके पुत्र की हत्या की गई है। फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
वरिष्ठ इंजीनियर निखिल सनाढ्य की फैक्ट्री में कार्य के दौरान मौत पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी देर रात तक श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में एकत्रित होकर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। समाज के प्रतिनिधियों के बताया कि मांडल निवासी युवक की फैक्ट्री में मौत हुई है, जिसकी पत्नी 6 माह के गर्भ से है। इस दौरान फैक्ट्री प्रशासन से आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग विप्र फाउंडेशन सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने की। देर रात 55 लाख की आर्थिक सहायता देने व मृतक की पत्नी को कंपनी में नौकरी पर सहमति बनी है। इसके बाद परिजन शव परिजनों को सौंपा गया।

What's your reaction?