चित्तौड़गढ़ - आरएनटी विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आयोजित किया नुक्कड़ नाटक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। गांधीनगर सेक्टर नंबर 5, स्थित आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने कलेक्टरी चौराहा गाँधी मूर्ति के पास परिसर में संविधान दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविधान का महत्व और विभिन्न प्रावधानों से सामान्य जनता को अवगत करवाया। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी शर्मा एवं उपाचार्य डॉ. प्रभा भाटी ने बताया कि विधि विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक तैयार कर सामान्य जनता में विधिक जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया। इस अवसर पर विधि व्याख्याता जफ्फर हुसैन वैलिम ने बताया कि संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिये भारत सरकार द्वारा पहली बार बाबा साहब की 125 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 26 नवम्बर, 2015 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया तथा इसके पश्चात् प्रति वर्ष इस दिन सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस पर आर.एन.टी. विधि महाविद्यालय के विधि विद्यार्थियों द्वारा जन-जागरण के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। यह नुक्कड़ नाटक चित्तौड़गढ़ शहर के कलेक्टरी चौराहा गाँधी मूर्ति के पास किया गया, जिसमें संविधान की उद्देशिका, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, अल्पसंख्यक, पिछड़ों, दलित वर्गों के अधिकारों, बाल विवाह, छुआ छूत जैसे सामाजिक मुद्दों को लोगों के बीच जाकर उजागर किया तथा इस अवसर पर जन साधारण से प्रगतिवादी सोच को अपनाने की अपील की गई। इस नुक्कड़ नाटक में मुख्य अतिथि सुरेश खटीक, राजस्व अपील प्राधिकारी, चित्तौड़गढ़ (आर.ए.एस.) ने अपने उद्बोधन में नुक्कड़ नाटक का जन-चेतना पैदा करने में योगदान पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने संवैधानिक मूल्यों का उल्लेख किया। अतिविशिष्ट अतिथि जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने कानूनी जागरूकता लाने में विधि विधार्थियों के योगदान को अपेक्षित माना एवं उन्होंने संवैधानिक अधिकारों के प्रभावी संरक्षण के लिये कानूनी जागरूकता लाने का संदेश दिया। मुकेश सांखला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़ ने समाज में व्याप्त महिला एवं बाल अत्याचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कानून की भूमिका का उल्लेख किया इसके
अतिरिक्त उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अन्य अतिथिगण रामगोपाल ओझा अध्यक्ष भगवती सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ एवं ज्योतिष पुरोहित एवं दिनेश ओझा रहे, जिनका महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के समन्वयक गौरव त्यागी द्वारा ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया गया। नुक्कड़ नाटक को खड़े होकर देखते लोगों को उनके विभिन्न अधिकारों से अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक के मंचन में विधि विद्यार्थी क्रमशः खुशबु बांगर, फरदीन खान, शाहिना बानू, धीरज धाकड़, राम किशन, रवि मेघवाल, हर्षित सोनी, शागिरा खान, फरदीन कुरैशी, चीना जांगिड़, परीक्षित कल, भूमिका गिरी गोस्वामी, रितेश पांचाल, अजय खेरवाल, अभिषेक आंजना आदि ने भाग लिया। इस अवसर डॉ. प्रभा भाटी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से सत्कार किया। नुक्कड़ नाटक का संचालन विधि सहायक अचार्य मेहा डाड में किया एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन विधि सहायक अचार्य अमित कोहली ने किया। सफल नुक्कड़ नाटक आयोजित करने में वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एल. पोखरना एवं विधि आचार्य जमीर आलम, गजेंद्र जोशी, डॉ. प्रियंका शर्मा, सोनिया राजोरा आदि का पूरा सहयोग रहा। नुक्कड़ नाटक देखने के पश्चात उपस्थित लोगों ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरूकता पैदा करने पर महाविद्यालय के स्टाफगण एवं विधि विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। विधि व्याख्याता जफ्फर हुसैन वैलिम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने पर विधि सहायक आचार्य एवं विधि विद्यार्थियों के साथ उपस्थित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's your reaction?