प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर के पीएम श्री गुलाब चंद मेवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु नारायण मीणा ने की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद "मेरा संविधान मेरा अभिमान" के अंतर्गत 200 मीटर की पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 180 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। पदयात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर गांधी चौराहे तक निकाली गई। पदयात्रा के पश्चात विद्यालय में पेपर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रभु नारायण मीणा ने कहा, "26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया, जिसने 26 जनवरी, 1950 से प्रभावी होकर भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ किया। यह संविधान न केवल हमारे लोकतंत्र की नींव है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव का मार्गदर्शक भी है।" कार्यक्रम में व्याख्याता ज्योति शर्मा ने संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रतीक बताया। मनीष टेलर ने बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के लक्ष्य को सामूहिक प्रयासों से प्राप्त करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी सुनीता मराठा ने पेंटिंग, निबंध और पेपर क्विज प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर अध्यापक घनश्याम शर्मा, अध्यापिका ज्योति शर्मा, मनीष टेलर, भावेश टेलर, हर्षित साहू, मीनाक्षी साहू, अमित जोशी, हिमांशु जायसवाल, अर्जुन खारोल सहित कई युवा उपस्थित रहे।

What's your reaction?