प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - मां को मिली बेटी, एसडीएम पोरवाल ने आपसी सहमति से कराया न्यायपूर्ण फैसला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। एक मां की अपनी बेटी को वापस पाने की जद्दोजहद आखिरकार सफल हुई, जब छोटीसादड़ी एसडीएम यतींद्र पोरवाल ने आपसी सहमति से निर्णय कर बेटी को मां के सुपुर्द कर दिया। अधिवक्ता प्रकाश साहू ने बताया कि बरकटी निवासी निशा आंजना का विवाह 7 मई 2019 को केसुंदा निवासी विकास आंजना के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद निशा और विकास की एक बेटी प्राक्षी का जन्म हुआ। लेकिन विकास की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद गहराता गया। विकास के पिता बापूलाल और अन्य परिवारजन प्राक्षी को निशा से अलग कर केसुंदा ले गए। इसी बीच, निशा के पिता शांतिलाल आंजना ने 24 नवंबर को उनका दूसरा विवाह बसेड़ा निवासी राजकुमार आंजना से करवा दिया। अपनी बेटी से दूर रहने का दर्द झेल रही निशा ने एसडीएम यतींद्र पोरवाल के समक्ष अपनी बेटी को वापस पाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से न्यायपूर्ण निर्णय लिया। एसडीएम पोरवाल ने प्राक्षी को मां निशा के सुपुर्द कर दिया। निर्णय में यह प्रावधान किया गया कि प्राक्षी के दादा-दादी, बापूलाल और सना बाई, बरकटी में आकर प्राक्षी से मिल सकेंगे। छह वर्षों के बाद, नियमानुसार, वे प्राक्षी को अपने साथ ले जाने के लिए स्वतंत्र होंगे। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से यह तय किया कि प्राक्षी से संबंधित किसी भी निर्णय में सामूहिक राय ली जाएगी। राजीनामा के बाद किसी भी पक्ष या रिश्तेदार द्वारा टीका-टिप्पणी या वाद-विवाद की अनुमति नहीं होगी।

इनका कहना है

हिंदू अप्राप्तवता और संरक्षता अधिनियम, 1956 की धारा 6(क) के अनुसार, पिता की मृत्यु के बाद नाबालिग बच्चे की प्राकृतिक संरक्षक उसकी मां होती है। यह फैसला कानून के अनुरूप है और बच्चे के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रकाश चंद साहू, अधिवक्ता

What's your reaction?