चित्तौड़गढ़ - डॉ भीमराव अंबेडकर महानिर्वाण दिवस पर आयोजित शिविर में हुआ 153 यूनिट रक्तदान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

एसडीएम और एएसपी ने रक्तदान कर दिया संदेश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर उनके पुण्य स्मरण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ब्लड फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि शिविर में युवा रक्तदाओं का उत्साह देखा गया। श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र में शुक्रवार 6 दिसम्बर को आयोजित इस शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और उपखंड अिधकारी बीनू देवल ने भी रक्तदान कर युवाओंे को संदेश दिया। इस दौरान आरएए सुरेश खटीक, अतिरिक्त कलक्टर रामचन्द्र खटीक, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने कहा कि रक्तवीरों का सम्मान ज्यादा अावश्यक है और ऐसे मौके पर रक्तदान किया जाना बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटीक ने ब्लड फाउंडेशन द्वारा किये गये प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं को प्रेरित कर मानव सेवा के लिए रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करना प्रसंशनीय है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए आह्वान किया। रक्तदान शिविर के दौरान सुबह से दोपहर तक रक्तदाताओं का सिलसिला चलता रहा वहीं बाबा साहेब की जंयती 14 अप्रेल पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सहमति हुई।
रक्तदान शिविर में रक्तदाता अंकित मीणा ने 52वीं बार और प्रकाश मेघवाल ने 28वीं बार और पूरण मेहरा ने 27वीं बार रक्तदान किया। जिन्हें प्रशस्ति पत्र दिये गये। कार्यक्रम के दौरान अितथियों ने रक्तदाताओं का भी सम्मान किया वहीं इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं पल्ल्वन ब्लूमिंग लाइव्स, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय निम्बाहेड़ा, एटीबीएफ, एसएमबी ब्लड सोसायटी, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, काजी पिया रक्त फाउंडेशन, एटीबीएफ महिला टीम, ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान चिकारड़ा के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया।
कार्यक्रम में संरक्षक सोहनलाल नायक, विजय कुमार बैरवा, घनश्याम लोट, सुरेश खोईवाल, कमल मीणा सहित कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार खटीक, सचिव हिमांशु बैरवा, निदेशक संजय कुमार सालवी, उपाध्यक्ष अंकित मीणा, विष्णु कुमार खटीक, सहसचिव गणपत नायक, अशोक कुमार नायक, मीडिया प्रभारी कुसुम कांत (केके) जारवाल सहित महेन्द्र खिंची, मनोज कुमार बड़ोदिया, चमन मीणा, प्रकाश मेघवाल, रूपेश बैरवा, मुकेश मीणा, घनश्याम रेगर, कमलेश बैरवा, ममता कल्याणा, राजेश मीणा, मनोहर मीणा, शंकर पिराणा, सतीश मेघवाल, भरत नागर, दीपक बैरवा आदि मौजूद थे। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी शिव कुमार घारू, चिकित्सालय के डिप्टी कंट्रोलर मनीष वर्मा, जीएनएम नर्सिंग सेंटर के प्रिंसीपल राकेश जीनगर, डॉ. रमेश, डॉ. जितेन्द्र वर्मा आदि ने सहयोग किया। उक्त शिविर में एचडीएफसी बैंक ऑपरेशन हेड महेश चौबीसा ने भी सहयोग प्रदान किया।

What's your reaction?