चित्तौड़गढ़ - राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से किया संवाद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

जनजाति परिवारों एवं जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले आवास - राज्यपाल

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के जिला स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर संवाद किया ।
राज्यपाल ने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान कराने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर जिला स्तर पर किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु का उत्पादन करना आसान होता है लेकिन इसकी मार्केटिंग भी उतनी ही जरूरी है । उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को स्थानीय तथा अन्य स्तर पर पर्याप्त मार्केटिंग कराने के अधिकारी प्रयास करें ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने जिले में चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज तथा स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले चिकित्सकों के स्थानीय स्तर पर सेवाएं देने के प्रयास करने को कहा।

पीएम आवास के नवाचार को सहारा

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी में वंचितों को लाभ देने एवं अब तक की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा धनतेरस पर स्वीकृत आवासों का शिलान्यास करने के नवाचार को सराहा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लखपति दीदी बनाने के लिए किए जा रहे जिला स्तरीय प्रयासों की जानकारी जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने ली। राज्यपाल ने बैठक में केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, राइजिंग राजस्थान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर योजना एवं कुसुम योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं को जिला स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वयन को लेकर जानकारी ली ।

बैठक में राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला स्तर पर लगाए गए पेड़ों एवं उनकी सुरक्षा की जानकारी ली। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी और जिले में हुए विभिन्न नवाचारों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में जिला कलक्टर ने राजीविका द्वारा तैयार बैग देकर राज्यपाल महोदय का स्वागत किया।

 बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू अभिलेख रामचंद्र खटीक, डीएफओ विजय शंकर पांडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?