चित्तौड़गढ़ - पूर्व सभापति यौन शोषण मामला, अब युवती व उसके पति के खिलाफ संदीप शर्मा ने दर्ज कराया हनीट्रैप का मामला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा पर लगे यौन शोषण के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने सदर थाने में युवती व उसके पति के खिलाफ ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने (हनीट्रैप) का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गत दिनों पूर्व सभापति संदीप शर्मा व युवती के फोटो एवं वीडियो सामने आने के बाद थाने में यह तीसरा प्रकरण दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है। वहीं पूर्व सभापति शर्मा के खिलाफ दर्ज हुए यौन शोषण के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर संदीप शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगी है। यह आदेश करीब तीन दिन पूर्व ही आया था।
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने शुक्रवार रात को एक रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि प्रार्थी युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा तथा बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता होकर पार्षद भी बना। वर्ष 2019 से 2024 तक सभापति के रूप में कार्य किया। सभापति रहने के दौरान अपने कार्यों के समाधान के बहाने एक युवती ने उससे संपर्क किया था। प्रार्थी के नंबर लिए और काम के बहाने नजदीकियां बढ़ा ली। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि युवती ने प्रेम का नाटक किया और प्रार्थी को प्रेम जाल में फंसा लिया। साथ ही भावनात्मक एवं शारीरिक संबंध स्वयं की मर्जी से स्थापित कर लिए। युवती बार-बार मिलने और संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालने डालने लगी। बाद में प्रार्थी से रकम ऐंठना भी शुरू कर दिया था। काफी समय तक यह रकम लेती रही। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना कर दिया तो युवती ने धमकी दी कि उसने अतरंग पलों के फोटो और वीडियो बना लिए हैं, जिन्हें वायरल कर दूंगी। प्रार्थी की अच्छी राजनीतिक छवि है इस कारण प्रार्थी उसे पैसे देता रहा। इन सब में युवती का पति भी शामिल रहा। प्रार्थी से यह दोनों नगद एवं ऑनलाइन पैसे ऐंठते रहे। इधर, सदर थानाधिकारी गजेंद्रसिंह ने बताया कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने कल रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट पर युवती व इसके पति के खिलाफ चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने धारा 384 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बना लिए भावनात्मक एवं शारीरिक संबंध

सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट में प्रार्थी संदीप शर्मा ने बताया कि युवती ने उससे नज़दीकियां बनाई। बाद में उसे शारीरिक संबंध भी स्थापित कर लिए थे। इसके युवती ने फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।

उदयपुर में पहनाया मंगलसूत्र, कोटा में मंत्रोच्चार के साथ शादी

सदर थाने में दी गई रिपोर्ट में संदीप शर्मा ने बताया कि युवती फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बना रही थी। प्रार्थी को उदयपुर के एक होटल में 18 फरवरी 2023 को बुलाया गया। यहां युवती ने हंगामा किया और मंगलसूत्र नहीं पहनाने पर पुलिस को बुला कर गिरफ्तार करवाने की धमकी दी। इस पर प्रार्थी ने मंगलसूत्र पहनाया। बाद में युवती ने मोटी रकम मांगना शुरू कर दिया। इसी तरह धमकी देकर 16 सितंबर 2024 को कोटा में पंडितों से मंत्रोच्चार करवा कर शादी कर ली।

कांग्रेस के बड़े नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि पर भी आरोप

इधर, पूर्व सभापति संदीप शर्मा की ओर से रिपोर्ट में युवती व उसके पति पर तो आरोप लगाया ही है साथ ही राजनीति विरोधियों के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं। शर्मा ने बिना किसी का नाम लिखें रिपोर्ट में आरोप लगाया कि युवती ने उसके राजनीतिक विरोधियों से भी साजिश कर के उसे फसाया है। इसमें एक बड़ा कांग्रेस नेता तथा स्थानीय बड़ा जनप्रतिनिधि शामिल है। इनसे मिल कर साजिश रची गई है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि युवती ने उससे 5 करोड़ रुपए व तीन बीएचके फ्लैट चंडीगढ़ में मांग की।

पहला मुकदमा एडिटेड फोटो व वीडियो का

इधर, जानकारी में सामने आया कि गत दिनों पूर्व सभापति एवं एक युवती के फोटो और वीडियो वायरल हुवे थे। इस पर युवती ने सदर थाने में एक युवक, युवती व विधायक चंद्रभानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। यह फोटो और वीडियो भी एडिटेड बताए थे। रिपोर्ट देने के दौरान पूर्व सभापति संदीप शर्मा भी साथ थे। वहीं गत नवंबर माह में सभापति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुवे संदीप शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। इसी मामले में हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के लिए गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुवे पूर्व सभापति संदीप शर्मा को राहत दी थी। अब शर्मा ने भी युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया है।

What's your reaction?