चित्तौड़गढ़ - गौ सेवा और गायक के नाम पर लॉटरी का खेल, आस्था के नाम पर लोगों के साथ हो रही ठगी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह अब ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए भजन संध्या और गौशाला के नाम से पंपलेट बनवाकर वायरल कर रहे हैं साथ ही लॉटरी के टिकट बेच रहे हैं। लेकिन इनको ना तो लॉटरी खोलनी है और ना ही इनका कोई भजन संध्या करवानी है बल्कि इनका सीधा उद्देश्य लोगों के साथ ठगी करने का है इसके लिए बाकायदा नामी गायक कलाकारों के फोटो और नाम का उपयोग जमकर किया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से राशि लेकर यूट्यूब के जरिए लॉटरी खोलने का दावा कर महंगे इनाम देने की बात करते हुए लोगों को झांसा देकर बड़ी संख्या में लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। हालत यह है कि सोशल मीडिया के जरिए प्रचार कर लोगों से राशि वसूल कर रहे हैं और राशि छोटी होने के चलते लोग कानूनी कार्रवाई करने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे लोगों के चलते लोगों की आस्था का मजाक बनाया जा रहा है। जानकारी में यह भी सामने आया है कि ऐसी लॉटरी प्रक्रिया को अंजाम देने वाले लोग अलवर के मेवात क्षेत्र से जुड़े हैं जो देशभर में ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

ओछ्ड़ी में कल खुलेगा ड्रा !
चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम पंचायत ओछ्ड़ी में 22 दिसंबर को सांवलिया जी मंदिर परिसर में भजन संध्या जिसमें प्रख्यात गायक छोटू सिंह के फोटो के साथ लॉटरी खोलने का प्रचार सोशल मीडिया साइट पर किया गया है। इसमें खोली जाने वाली लॉटरी पर गौशाला का नाम लिखा है और इसके लिए 199 रुपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से ली जा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि ना तो इस प्रकार की किसी कार्यक्रम की प्रशासनिक स्वीकृति ली गई है ना ही ग्रामीणों ने ऐसी किसी भजन संध्या की जानकारी होने की बात स्वीकार की है। ऐसे में साफ है कि लोगों से केवल गौशाला के नाम पर धार्मिक आस्था का फायदा उठाते हुए और उपहार का लालच देकर वसूली गिरोह सक्रिय है जो पैसे ऐंठने के लिए इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे रहा है। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि इस कार्यक्रम के नाम पर लगभग 4000 लोगों से राशि वसूल की जा चुकी है जिनको भजन संध्या और लॉटरी खुलने का इंतजार है। लेकिन ना तो कोई लॉटरी खोली जाएगी और ना ही किसी भजन संध्या का आयोजन होगा ऐसे में इन लोगों के लाखों रुपए डूब चुके हैं लेकिन राशि छोटी होने के चलते कानूनी कार्रवाई करने से भी लोग परहेज करेंगे जिसका नतीजा यह होगा कि आने वाले समय में ऐसे गिरोह अन्य स्थानों पर इस प्रकार की स्कीम चलाकर अपने कारोबार को बेरोकटोक चला पाएंगे।

पहले भी खुली इनामी स्कीम दर्ज हुए मुकदमे और भी सक्रिय गिरोह
जिले में यह पहली बार नहीं है जब स्कीम के नाम पर इस तरह का खेल चलाया जा रहा है। कभी जमीन के नाम पर तो कभी लकी ड्रा के नाम पर इस प्रकार के खेल जिले में चलते रहे हैं पूर्व में ऐसे ही मामले में प्रकरण दर्ज किए गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया इसके बाद लंबे समय तक ऐसी स्कीम का संचालन करने वाले संचालक भूमिगत हो गए लेकिन अब एक बार फिर ऐसी स्कीम चलने वाले जीरो हो सक्रिय हो गए हैं जो अपने अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं लेकिन इस बार गिरोह द्वारा केवल इनामी स्कीम नहीं बल्कि आस्था का भी उपयोग किया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से रकम वसूली जा सके।

धर्म की आड़ अवैध कारोबार
धर्म और आस्था के आड़ में यह लोग अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मेवात क्षेत्र में अधिकांश समुदाय विशेष के लोग इस प्रकार के ठगी के कारोबार से जुड़े हैं। बड़ी संख्या में ऑनलाइन ठगी की वारदात करने वाले लोगों ने अब यह नया तरीका इजाद किया है। विधि विशेषज्ञों की माने तो भारतीय रिजर्व बैंक की स्वीकृति के बिना इस प्रकार की लॉटरी निकालना पूरी तरह से अवैध है लॉटरी में इनाम जीतने वालों को सरकार को टैक्स की राशि जमा करनी होती है साथ ही जो संचालक लॉटरी का आयोजन करते हैं उन्हें भी सरकार को टैक्स जमा करना होता है लेकिन सीधे-सीधे टैक्स की चोरी कर एक और सरकार को चूना लगाया जाता है वहीं दूसरी ओर लोगों को छोटे-छोटे इनाम देकर उन्हें भी शिकार बनाया जाता है। अब सवाल यह है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए किस प्रकार की कार्य योजना बनाई जाती है।

मैं लॉटरी का कोई कार्यक्रम नहीं करता हूं। मेरे नाम से भजन संध्या कर लॉटरी निकालने वाले लोग फर्जी हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। मैं इसका पूर्ण समर्थन करता हूं।
छोटू सिंह राव गायक कलाकार

What's your reaction?