चित्तौड़गढ़ - पैदल मार्च निकाल गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के बैनर तले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश के गृहमंत्री अमित शाह के आपत्तिजनक बयान को लेकर आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर तक अंबेडकर सम्मान पैदल मार्च निकाला गया एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह के आपत्तिजनक बयान देने के बाद भी माफी नहीं मांगने पर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर महोदय को अमित शाह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह गाडन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी की अध्यक्षता एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ एवं पैदल मार्च में कार्यकर्तायो द्वारा भीमराव अंबेडकर साहब अमर रहे के नारे लगाए। अमित शाह को बर्खास्त करने के नारे लगाते हुवे प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष भैरुलाल चौधरी ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रणाली भारतीय जनता पार्टी के नेता खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव साहब का अपमान कर उनकी ओछी मानसिकता सामने आई है, संसद में गुंडागर्दी पर भारतीय जनता पार्टी के नेता उतर आए हैं, देश में भय का माहौल बन गया है। इसको लेकर अमित शाह को गृहमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है तुरंत प्रभाव से उन्हें हटाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी देशभर में उग्र आंदोलन करेगी।
पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखकर पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान कायम की अंबेडकरवादी सोच को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह खत्म करना चाहते हैं एवं संविधान को बदलकर देश को गर्त में ले जाने का प्रयास कर कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के साथ खड़ी है भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर एवं उन्हें संसद में जाने से रोकने से भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही रवैया सामने आया है। लेकिन राहुल गांधी हमेशा सच्चाई के लिए लड़े हैं और देश पूरा माहौल देख रहा है इसलिए अमित शाह को तुरंत अपने पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत लोठ, हनुमान सिंह बोहड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, सेवादल जिला अध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कविश शर्मा,पूर्व उपसभापति कैलाश पवार, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, अनिल सोनी, परमेश्वर जाट, रोशन लाल जाट, गोविंद गुर्जर, श्रीलाल अहीर, पूर्व अध्यक्ष सुभाष शारदा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर,अभिमन्यु सिंह जाड़ावत,गोपाल लाल आंजना, नागेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, पूर्व संगठन महासचिव करण सिंह सांखला, पीयूष त्रिवेदी ,जिला महामंत्री एहसान पठान, अरुण कंडारा,प्रमोद सिंह तंवर,कमल गुर्जर, अंबालाल शर्मा, आजाद पालीवाल, दिनेश सिसोदिया, राजेश सोनी, शंकर लाल प्रजापत, ललित बैरागी, रवि सोनी, जसवंत आंजना, राजीव सोनी, कमलेश शर्मा, दिनेश सुहालका, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, राजदीप सिंह राणावत, विजय चौहान, दिनेश सोनी, महावीर सिंह डेलवास, विजय चौधरी, राकेश गारू, गणेश जाटोलिया, प्रवक्ता नवरत्न जीनगर, शंभू लाल प्रजापत, शंकर सेन, किशोर धाकड़, ललिता रेगर, प्रवीण मेनारिया सहित जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

What's your reaction?