चित्तौड़गढ़ - नौकरियां मिली ना ही बेरोजगारी भत्ता, कांग्रेस नेताओं ने बताई सरकार की विफलता
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस वार्ता

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भाजपा की प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। इतना ही नहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गलत बयान का आरोप लगाते हुवे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि सरकार का एक साल पूरा हुआ है लेकिन काम एक भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में अपशब्द बोले जा रहे है, वहीं सरकार पूरी तरह विफल है। इस दौरान गोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़ ने कहा कि भाजपा ने 100 दिन की कार्य योजना बनाई है लेकिन उसका रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया है। जनता से वादे किये है कोई वादा पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदल दियेे है लेकिन किसानों को ऋण नहीं मिल रहा है। अस्पताल के बजट रोक दिये है, घरेलू और कृषि कनेक्शन बंद हो गये है। सामाजिक सुरक्षा की पेंशन तक भी समय पर नहीं मिल पा रही है, वहीं पेट्रोल-डीजल के भाव कम करने की गारंटी दी लेकिन गुजरात में राजस्थान से 10 रुपए कम पर उपलब्ध है। उन्होेंने पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि कुछ लोगों को गिरफ्तार कर वाहवाही लूट ली लेकिन उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक का मुद्दा उछाल रहे थे लेकिन अब तो भर्तियां ही बंद हो गई है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, डेयरी चैयरमेन बद्रीलाल जाट ने भी मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। वहीं इस दौरान रणजीत लौट, संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, प्रवक्ता एहसान पठान, विक्रम जाट, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।

धरा रह गया एक लाख नौकरियों का वादा

गोपालगढ़ विधायक ने कहा कि प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी धरना देना पड़ रहा है। महिलाओं की स्थिति दयनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 1 लाख नौकरियों का वादा धरा रह गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह तक बाबा साहेब के लिए अनर्गल बात करते है। बाबा साहेब ने 36 कोम के लिए संविधान बनाया, लेकिन उनका सम्मान तक भूल गए।

गहलोत सरकार की उपलब्धियों पर लगा रहे ग्रहण

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि गहलोत सरकार के समय विकास के कई बड़े कार्य प्रदेश और चित्तौड़गढ़ जिले में हुवे। उन्होंने कई उपलब्धियां दी लेकिन इस एक साल में उन पर ग्रहण लग गया। उन्होंने चित्तौड़गढ़ लाने वाले चम्बल के पानी की योजना पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने 2360 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था जो खटाई में पड़ता जा रहा है, जबकि यह पानी 276 गांवों और 66 कस्बों में सप्लाई होना था। उन्होंने सेटेलाइट हॉस्पीटल का उल्लेख करते हुए 12 चिकित्सकों की जगह एक या दो चिकित्सक काम कर रहे है। वहीं डीएमएफटी के काम तक बंद पड़े है। राइजिंग राजस्थान में सरकार ने हवाई बातें की है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश प्रभारी बोले पूर्व सभापति यौन शोषण मामले में नहीं मिली लिखित रिपोर्ट

इधर, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सभापति संदीप शर्मा का यौन शोषण मामला भी चर्चा में आया। मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि उन्हें मौखिक रूप से इस बात की जानकारी मिली है, जिससे प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने पूर्व में दावा किया था कि उन्होंने मामले की लिखित जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी है। इस मामले में भैरूलाल चौधरी ने ई-मेल से सूचना देने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि संदीप शर्मा को अनुशासन समिति की ओर से नोटिस दिया गया है और नोटिस का जवाब आने के बाद प्रदेश नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा। हालांकि पूर्व सभापति के जुड़े सवालों से मौजूद वक्ता स्पष्ट बोलने से बचते दिखे।

What's your reaction?