चित्तौड़गढ़ - नए साल पर चार दिन सांवलियाजी में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रैला, सिंहद्वार से होगा श्रद्धालुओं का प्रवेश, चाक चौबंद की व्यवस्था
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। नए साल के दिन हर कोई अपने ईष्ट प्रभु के दर्शन कर अपने दिन की शुरुवात करना चाहता है। यही कारण है कि नए साल के दिन प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। गत वर्ष भी एक ही दिन में करीब पांच से छह लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। ऐसे में इस बार भी भारी भीड़ आने की संभावना है। इसे देखते हुवे मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया है। सिंहद्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वहीं नए वर्ष से पहले अमावस्या होने के कारण लगातार चार दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।
जानकारी में सामने आया कि नए साल के पहले दिन सांवलियाजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहनी है। ऐसे में मंदिर के प्रवेश मार्ग पर आने और जाने के लिए स्थाई रेलिंग लगाई गई है। श्री सांवलिया मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि नववर्ष 2025 के अवसर पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रवेश मार्ग को यथावत रखा गया है। दर्शन प्रवेश मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।श्रद्धालु दर्शनार्थियों की आवागमन सुविधा व मन्दिर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग वाहन पार्किंग निर्धारित रखी गई है। इसमें भादसोडा चौराहा फोरलेन से आने वाले वाहनों के लिए रेफरल चिकित्सालय के पास बाईपास पार्किंग बनाई गई है। इसी प्रकार बानसेन व भदेसर मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुरेठा बाईपास होते हुए रेफरल अस्पताल के यहां पार्किंग रहेगी। निम्बाहेडा मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोशाला रोड के पास व गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने पार्किंग रहेगी। वहीं असावरामाताजी मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने स्थित पार्किंग निर्धारित रखी गई है।

कीमती सामान के ध्यान रखने के निर्देश

अतिरिक्त जिला कालक्टर ने बताया कि मंदिर में केवल निर्धारित गेट / मार्ग से ही प्रवेश दिया जाएगा तथा अन्य सभी गेट बन्द रहेंगे। दर्शनार्थियों से अपील है कि अपने साथ कीमती सामान, कैमरा, बैग आदि नहीं लाए। जेबतराशी व चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए स्वयं विशेष ध्यान रखें एवं मन्दिर व्यवस्थाओं में अपना सहयोग देवें।

नए साल से पहले अमावस्या, भीड़ हो सकती है डायवर्ड

श्री सांवलियाजिकमांदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंद किशोर टेलर ने बताया कि नए साल से दो दिन पहले अमावस्या का दो दिवसीय मेला है। ऐसे में जो श्रद्धालु अमावस्या मेले में आएंगे उनके नए साल पर आने की संभावना कम है। इस बार 29 दिसम्बर को चतुर्दशी पर भंडार खोला जाएगा। रविवार का दिन होने से वैसे ही भारी भीड़ रहनी है। इसके अगले दिन सोमवार 30 दिसम्बर को अमावस्या मेले का मुख्य दिवस रहेगा। इस बार सोमवती अमावस्या है इस दिन दर्शन का महत्व अधिक रहता है। इसके अगले दिन 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन है। इस दिन और इसके अगले दिन नए साल में भारी भीड़ रहेगी। भीड़ का आंकलन इस बार चार दिनों पर डिवाइड होगा।

What's your reaction?