चित्तौड़गढ़ - एकल अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ठाकुरजी की शोभायात्रा के साथ सम्पन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। एकल अभियान चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन विजयपुर ग्राम में भगवान नरसिंह के बाल स्वरूप की भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा के साथ हुआ। यह जानकारी एकल अभियान के लक्ष्मी नारायण ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर विजयपुर के नरसिंह द्वारा आश्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें 70 से अधिक आचार्य एवं मातृशक्ति ने भाग लिया।
शोभायात्रा की शुरुआत नरसिंह द्वारा आश्रम से ढोल-नगाड़ों के साथ हुई। ठाकुर जी के बाल स्वरूप का बेवाण (सवारी) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान बालकों और बहनों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "सनातन धर्म की जय" जैसे उद्घोष किए। पूरे गांव में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पश्चात नरसिंह द्वारा परिसर में एक धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा में महंत वैष्णवदास जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्यनारायण, पर्यावरण संयोजक धर्मपाल गोयल, प्रहलाद प्रजापत, सुरेश शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ठाकुर जी के विग्रह और तुलसी का पूजन किया। महंत वैष्णवदास जी महाराज ने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म में नारी को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने एकल अभियान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में चेतना जागृत करने वाला बताया।
विभाग प्रचारक सत्यनारायण ने कहा कि यह संघ का शताब्दी वर्ष है और एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से वनवासी और शिक्षा से वंचित समाज के बीच शिक्षा और संस्कार का काम कर रहा है। पर्यावरण संयोजक धर्मपाल गोयल ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।
प्रहलाद प्रजापत ने बताया कि 10 दिनों के दौरान 100 सत्रों में आचार्यों और बहनों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय महंत, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस विभाग और वन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कौशल विकास के तहत बच्चों को "वेस्ट से बेस्ट" बनाने और स्वच्छता अभियान चलाने के कार्यक्रम भी हुए।
कार्यक्रम में एकल अभियान के प्रमुख पदाधिकारी, महिला समिति, और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चित्तौड़ महिला समिति की ओर से कार्यकर्ताओं को ऊनी शाल और मिठाई भेंट की गई। कार्यक्रम में बालकों ने प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालकर गांव में चेतना का संदेश दिया।

What's your reaction?