प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - रेड ऑकर मिट्टी का गोरखधंधा, रातों-रात भर रहे डंपर, प्रशासन की नाकामी से फल-फूल रहा करोड़ों का अवैध कारोबार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

- धरती का सीना छलनी : खनन माफियाओं द्वारा रेड ऑकर के अवैध खनन से पर्यावरण बर्बाद, प्रशासन मौन

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रेड ऑकर का अवैध खनन प्रशासनिक लापरवाही और खनन माफियाओं के बुलंद हौसलों के चलते तेजी से बढ़ रहा है। नियमों और कानूनों को ताक पर रखकर खनन माफिया खेतों में भारी मशीनों से मिट्टी निकाल रहे हैं। यह मिट्टी रातभर डंपरों में भरकर चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और ब्यावर की सीमेंट फैक्ट्रियों में भेजी जा रही है। खनन विभाग की मिलीभगत और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है। रेड ऑकर मिट्टी का यह अवैध खनन क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ रहा है। खेतों से लगातार मिट्टी निकाले जाने के कारण न केवल उपजाऊ जमीन खराब हो रही है, बल्कि आसपास की जमीन भी बंजर होने की कगार पर है। वहीं, खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रकों का उपयोग कर इस गैरकानूनी काम को अंजाम दे रहे हैं।

अवैध खनन, प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत?...

रेड ऑकर खनन के लिए मशहूर बसेड़ी-कुंडाल, नाराणी, जलोदिया केलूखेड़ा और साड़ीखेड़ा जैसे गांवों में खनन माफिया का पूरा नियंत्रण है। प्रशासनिक नियमावली के अनुसार खनन केवल दिन के समय और तय सीमा में किया जा सकता है, लेकिन यहां रात के अंधेरे में जेसीबी और डंपरों का उपयोग कर खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया पंजीकृत माइंस से बाहर खनन कर सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से केवल औपचारिक छापेमारी कर खानापूर्ति की जा रही है।

पर्यावरणीय संकट और किसानों की चिंता, प्रशासन की केवल औपचारिक छापेमारी और कार्रवाई

अवैध खनन का सीधा असर खेतों की उर्वरता पर पड़ रहा है। उपजाऊ मिट्टी के खोखले होने से फसलों की पैदावार घट रही है। इसके साथ ही, अवैध खनन से भू-क्षरण और मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों का आरोप है कि खनन माफिया प्रशासन और खनन विभाग की लापरवाही का फायदा उठाते हुए बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। औपचारिक छापेमारी और कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सीमित है। खनन माफिया तय क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर अवैध खनन कर रहे हैं। पंजीकृत माइंस में पानी भरा होने के बावजूद वे गैर-लाइसेंसी जगहों पर खनन कर रॉयल्टी दिखा रहे हैं। दिन हो या रात, मिट्टी से लदे डंपर सड़कों पर बिना रोक-टोक के दौड़ रहे हैं। ये मिट्टी सीमेंट निर्माण के लिए अन्य जिलों में भेजी जा रही है। इस गोरखधंधे से परेशान क्षेत्रीय निवासियों ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है...

जिनके पास माइंस की लीज है, वे अपने तय क्षेत्र में ही खनन करें। यदि कोई अन्य स्थान पर अवैध खनन कर रहा है, तो खनन विभाग को निर्देश देकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यतीन्द्र पोरवाल, एसडीएम, छोटीसादड़ी

What's your reaction?