2625
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। दिव्यांगजन कल्याणार्थ संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने निरीक्षण किया अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने केंद्र पर दिव्यांगों को उपलब्ध कराई जा रही फिजियोथैरेपी सुविधा के संबंध में भौतिक चिकित्सक डॉक्टर प्रियंका राजोरा से विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं केंद्र पर उपलब्ध प्रत्येक उपकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पीच थैरेपिस्ट शोभा लाल से स्पीच थेरेपी सुविधा के संबंध में चर्चा की। साथ ही दिव्यांगों के लिए बनने वाले कृत्रिम अंग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया। उक्त केंद्र के संचालन के व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश प्रदान किया। ताकि लोग इस केंद्र से जुड़कर लाभान्वित हो सके। केंद्र के कोषाध्यक्ष रामगोपाल ओझा ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को केंद्र पर उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं एवं अब तक संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।