प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - बालिका विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव, प्रतिभावान छात्राओं को वितरित किए पुरस्कार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर के शिवाजी मार्ग स्थित हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘अपराजिता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत थे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य महेश पायक ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, पार्षद सुरेश गुजराती, कैलाश इंदौरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रतन सिंह राजपूत, कांतिलाल दक, पार्षद सुमित शर्मा,मीनाक्षी पायक थे।
कार्यक्रम में छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य, समूह नृत्य, एकल नृत्य, मेवाड़ी गीत और आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए, जो सभी के मन को मोह गए। विद्यालय की व्याख्याता सरस्वती साहू ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जबकि आईटी अध्यापिका रसना जाट ने राजस्थानी गाने पर नृत्य कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय की छात्राओं को बोर्ड परीक्षा, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। एसपीसी की छात्राओं को गणतंत्र दिवस परेड और छात्रावास की झांकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया। सुमित शर्मा ने सभी छात्राओं को पेन वितरण करने की घोषणा की।
पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत ने छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य महेश पायक ने विद्यालय की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि रामचंद्र माली ने बालिकाओं के समक्ष आदिवासी बालिका कालीबाई भील की प्रेरणादायक आत्मकथा रखी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हेमलता खंडेलवाल ने किया। व्याख्याता रतन शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्याख्याता रितु गुप्ता, प्रियंका देशमुख, संतोष सुथार, अजय अग्रवाल, दीपक शर्मा, प्रियंका जैन, विनोद खटीक, किरण रेगर, मोनिका जैन, प्रदीप गुप्ता, सतीश साहू, राकेश प्रजापत, चित्रा खमेसरा, ज्योति गुप्ता, डिंपल पारीख, पुष्पा गमेती, ज्योति तिवाड़ी सहित छात्राध्यापिकाए मौजूद रही।

What's your reaction?