चित्तौड़गढ़ / भूपालसागर - 9 दिवसीय मेवाड़ गौरव प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। भूपालसागर। शौर्य, वीरता और सौंदर्य सेसजी मेवाड़ की धरा पर प्रतिष्ठित करेड़ा पार्श्वनाथ महातीर्थ में 9 दिवसीय 'मेवाड़ गौरव प्रतिष्ठा महोत्सव' का शुभारंभ हुआ। यह तीर्थ सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और अपनी विशिष्ट ऊर्जा तथा पवित्रता से समूचे मेवाड़ को आध्यात्मिक प्रकाश प्रदान कर रहा है।
इस महोत्सव के तहत तीन प्रमुख तीर्थों की अंजनशलाका प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में राजपुरा तीर्थ पर प्रथम अंजनशलाका प्रतिष्ठा भव्य रूप से संपन्न हुई थी। इसी श्रृंखला में दूसरी अंजनशलाका प्रतिष्ठा करेड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ पर आयोजित की जा रही है। यह आयोजन परम् पूज्य गोडवाड़ गौरव सरल स्वभावी प. पू. आचार्य देव रत्नसेन सूरीश्वर म. सा., परमोपकारी मेवाड़ देशोद्वारक प. पू. आचार्य देव श्री मद विजय जीतेन्द्र सूरीश्वर म. सा. के शिष्य रत्न तथा प. पू. आचार्य निपुणरत्न सूरीश्वर म. सा. सहित अन्य विद्वत आचार्यों एवं साधु-साध्वियों की पावन निश्रा में संपन्न हो रहा है।
इस प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व विधियों में कुम्भ स्थापना, अखंड दीपक स्थापना, ज्वारारोपण, क्षेत्रपाल पूजन आदि कार्यक्रम कुंवारी कन्याओं द्वारा संपन्न किए गए। इन धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सम्पूर्ण तीर्थ स्थल को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत किया गया।
इस अवसर पर मेवाड़ गौरव सरल स्वभावी प. पू. आचार्य निपुणरत्नसूरीश्वर म. सा. आदि साधु-साध्वी ठाना 24 का आकोला से विहार कर भूपालसागर हाईवे होते हुए करेड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ में प्रवेश हुआ। सांयकालीन आरती के साथ भक्ति संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। इस प्रतिष्ठा महोत्सव में करेड़ा पार्श्वनाथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हेमंत कोठारी, सचिव अनीश कोठारी, सदस्य श्रेणिक मनावत, जम्बू पोरवाल, अभय जारोली, उकार सिंह बाबेल, शंभू लाल सेठ, राजमल भादविया सहित विभिन्न गाँवों से समाज के सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। महोत्सव के अंतर्गत रविवार को परम पूज्य आचार्य भगवंतों सहित चतुर्विध संघ का नूतन प्रभु के तीर्थ में प्रवेश होगा, जिसमें विभिन्न मंडलों और श्री संघों की अगुवाई में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त नूतन मुनिराज दक्षरत्न विजय म. सा. की दीक्षा विधि भी धूमधाम से संपन्न होगी। वरघोड़े में विभिन्न मंडलों की श्राविकाएं कलश, डांडिया, खंजरी, झंडे और दीप लेकर भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होंगी।

What's your reaction?