प्रतापगढ़ - प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही ; साढ़े 41 करोड़ रुपए कीमत की करीब 21 किलो ब्राउनशुगर पकड़ी, डीजल टैंक में स्कीम बनाकर कर रहे थे तस्करी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

तीन तस्करो को किया गिरफ्तार

सीधा सवाल। प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 20 किलो 820 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर क्रुड जब्त कर तस्करों की योजना को विफल कर दिया। तस्करी के लिए ट्रक के डीजल टैंक में विशेष स्कीम बनाकर इसे छिपाया गया था। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए अवैध ब्राउनशुगर क्रुड की कीमत 41 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्यवाही को कोतवाल दीपक बंजारा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रक के डीजल टैंक में छुपाकर ले जाई जा रही 20 किलो 820 ग्राम ब्राउनशुगर क्रुड को जब्त किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जप्त कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और थाना प्रतापगढ़ में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि लड्डु उर्फ घनश्याम वैरागी नामक व्यक्ति, जो ब्राउनशुगर तस्करी का काम करता है, अपने ट्रक (नंबर RJ 05 GC 1984) में डीजल टैंक के अंदर विशेष स्कीम बनाकर भारी मात्रा में ब्राउनशुगर क्रुड लेकर मंदसौर से प्रतापगढ़ आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित कर थाने के सामने नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक टाटा ट्रक (RJ 05 GC 1984) मंदसौर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम लड्डु उर्फ घनश्याम पिता नारायण दास वैरागी (उम्र 34 वर्ष) बताया। उसके साथ मौजूद पुष्कर लाल मीणा (34 वर्ष) और पुष्कर लाल तेली (48 वर्ष) को भी हिरासत में लिया गया।
जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो डीजल टैंक दो भागों में विभाजित पाया गया। एक भाग में डीजल भरा हुआ था, जबकि दूसरे भाग में वेल्डिंग के जरिए विशेष पार्टिशन बनाकर उसमें पॉलीथीन की थैलियों में भरा हुआ ब्राउनशुगर क्रुड रखा गया था। जब इन थैलियों की जांच की गई तो कुल 20 किलो 820 ग्राम ब्राउनशुगर क्रुड बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी लड्डु उर्फ घनश्याम पुत्र नारायण दास वैरागी निवासी पलथान थाना रठांजना, पुष्कर लाल पुत्र नारायण लाल मीणा (34 वर्ष) निवासी बसाड, पुष्कर लाल पुत्र कन्हैयालाल तेली निवासी तेलियों की गली को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, उपयोग किए गए रूट, वित्तीय लेन-देन और अर्जित संपत्तियों की गहन जांच करेगी।

What's your reaction?