चित्तौड़गढ़ - मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित से मारपीट, सुरक्षा के बीच भेजा जेल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने गुरुवार शाम पोक्सो कोर्ट में किया पेश किया। इस दौरान अधिवक्ताओ ने आरोपित की धुनाई कर दी, जिससे हंगामे व गहमा गहमी की स्थिति हो गई। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी आक्रोश दिखाई दिया।पुलिस व अधिवक्ता भी आमने सामने हो गए। पुलिस किसी तरह आरोपित को बचा कर सुरक्षित ले गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार शहर के उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में ‎मंगलवार रात तीन साल की बच्ची‎ से ‎‎दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित सलीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भी क्षेत्रवासियों ने आरोपित को सख्त सजा व उसके परिजनों के विरूद्ध कार्यवाही करने, मकान तोड़ने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। इसके बाद गुरूवार शाम को पोक्सो न्यायालय में आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में लाया गया। यहां गुरुवार सुबह से घटना को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गाड़ी से उतारते ही आरोपित की धुनाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, चंदेरिया थानाधिकारी सुनिता गुर्जर मय जाप्ते के आरोपित को बचाते हुए न्यायाधीश के कक्ष में ले गए। इसका गेट अंदर से बंद कर दिया। अधिवक्ताओं द्वारा आरोपित के साथ मारपीट के दौरान पुलिस ने बचाव में धक्का मुक्की की। इससे भी अधिवक्ता नाराज दिखे। इसके बाद न्यायलय कक्ष के बाहर अधिवक्ता व पुलिस आमने सामने हो गए। अधिवक्ताओं ने कक्ष का गेट बंद करने की बात तथा धक्का मुक्की के कारण नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ। यहां हुवे घटनाक्रम के चलते सदर सीआई निरंजन प्रतापसिंह, यातायात प्रभारी मोतीराम सारण, मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। आरोपित को फिर से उसी मार्ग से ले जाने के लिए कतारबद्ध पुलिस जाप्ते को खड़ा कर दिया। न्यायाधीश के समक्ष आरोपी को पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का निर्णय दिया गया। इसके बाद पुनः आरोपित को उसी मार्ग से ले जाने के दौरान अधिवक्ता फिर से जाप्ते के सामने खड़े हो गए। काफी देर तक यहां गहमा गहमी के बीच आरोपित को पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बीच पुलिस बस में ले जाने में सफलता मिली। इसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बार एसोसिएशन नहीं करेगा आरोपित की पैरवी
दो दिन पूर्व उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद लोगों में आक्रोश दिखा। अब इस मामले में जिला अभिभाषक संस्थान ने आरोपित की ओर से पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़ ने बताया कि चंदेरिया क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में अभिभाषक संस्थान ने यह निर्णय लिया है। कोई भी अभिभाषक संस्थान आरोपित की पैरवी नहीं करेगा।

What's your reaction?