चित्तौड़गढ़ - सब्जी बेचने वाली महिला से ठगी, नोटों की गड्डी दिखा कर कंकड़ थमाए, दो तौला वजनी सोने के आभूषण पार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना इलाके में एक सब्जी बेचने वाली महिला से ठगी का मामला सामने आया है। गली-गली घूम कर सिर पर टॉपले में सब्जी बेचने वाली इस महिला को नोटों की गड्डी दिखा कर कंकड़ थमा दिए। साथ ही करीब दो तौला वजनी सोने के आभूषण पार कर लिए। इस संबंध में प्रार्थिया ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। अज्ञात बदमाशों की पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस को प्रारंभिक रूप से ईरानी गैंग पर संदेह है, जो कि इस तरह की वारदात करते आई है। सिर पर टोपला उठा कर सब्जी बेचने वाली महिला ठगी की वारदात के बाद काफी आहत दिखाई दी तथा इसके आंसू छलक आए।

जानकारी में सामने आया कि घोसुंडा निवासी टमकु पत्नी रतनलाल भोई चित्तौड़गढ़ शहर में घर-घर जाकर सब्जी बेचती है। प्रतिदिन की तरह शनिवार दोपहर में यह प्रतापनगर क्षेत्र में सिर पर टोपला उठाए सभी बेच रही थी। यह महिला प्रतापनगर में गुरु नानक डेयरी के पास पहुंची। इस दौरान पीछे से आए व्यक्ति ने इससे नीमच का रास्ता पूछा तो महिला ने मना किया तो आगे चल रहे एक व्यक्ति से रास्ते के बारे में जानकारी ली। बाद में दोनों में से एक व्यक्ति ने नोटों का बंडल दिखाया तथा बात करते हुवे महिला के चलने लगे। महिला इन दिनों की हरकत भी देख रही थी। कुछ आगे जाने पर एक ने महिला को कहा कि इस व्यक्ति को नीमच के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बिठाने जा रहा हूं। तब तक यह नोटों का बंडल तुम्हारे पास सब्जी के टॉपले में रख दो। महिला इनके झांसे में आ गई। इन्होंने बातों में उलझा कर महिला के गले में पहने सोने के टॉप्स एवं रामनवमी भी खुलवा दी। बाद में रुमाल में लपेट कर महिला के सब्जी के टॉपले में रखवा दिया। साथ ही यह भी हिदायत दी कि थोड़ी देर आसपास के मोहल्ले में ही सब्जी बेचे, तब तक इस व्यक्ति को स्टेशन छोड़ कर आ रहा है। इस पर महिला आस पास के मोहल्ले में ही घूमते रही। लेकिन इसे थोड़ी समझ आई तो उसने अपने पति रतनलाल को फोन कर के बुलाया। पति ने मौके पर आकर देखा तो पत्नी होशो हवास में नहीं थी। बाद में उसने टॉपले को चेक किया तो नोटों के बंडल की जगह कागज निकले। वहीं रुमाल खोल कर देखा तो उसमें कंकड़ भरे हुए थे। अज्ञात बदमाश महिला से करीब दो तोला वजनी सोने के आभूषण ठग कर ले गए। घर-घर सब्जी बेच लाए आभूषण इस तरह लूट जाने पर महिला के आंखों से आंसू छलक पड़े। बाद में महिला पहुंची और अपने पति के साथ सदर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रूप से ईरानी गैंग के इस वारदात में शामिल होने की आशंका है। पुलिस इसी एंगल से वारदात के खुलासे में जुट गई है।

500 का एक नोट, वह भी नकली

वारदात की जानकारी मिलने पर साढ़े थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। नोटों के बंडल की जांच की तो सामने आया कि इसमें ऊपर एक 500 का नोट था, नीचे सारे कागज थे। साथ ही 500 के नोट की जांच की तो वह भी नकली निकला।

What's your reaction?