1155
views
views

सीधा सवाल। राशमी। राज्य सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजनान्तर्गत नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम के तहत उपखंड क्षेत्र के राउमावि मुरोली में पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर के आतिथ्य में साईकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष ब्रजलता सुखवाल, भाजपा मंडल महामंत्री निकुल पारीक, रमेश धोबी, रतन लाल शर्मा, व्याख्याता अजय कुमार बुनकर,लक्ष्मण कुमार मीणा, व.अ रतन लाल जीनगर,संजू खटीक, अध्यापक विकास कुमार आचार्य, सुरेन्द्र कुमार, कन्हैया लाल सुथार,शंकर लाल शर्मा,बालू राम सुथार व प्रकाश चंद्र पारीक मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य भंवर सिंह राजपूत ने बताया 12 बालिकाओं को साईकिल वितरण किया गया एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। मंच संचालन बद्रीलाल नायक व्याख्याता ने किया।