2247
views
views

सीधा सवाल। अठाना। धार्मिक तीर्थ पर्यटन स्थल श्री सुखानंद धाम पर शिवरात्रि पर्व धूमधाम आस्था पूर्वक मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को नगर से क्षेत्र में शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर्व उत्सव आस्था पूर्वक मनाया गया। तीर्थ श्री सुखानंद धाम पर बड़ी संख्या में अंचल के नागरिकों ने सुखानंद धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को पार्थव मिट्टी से शिवलिंग निर्माण किए गए एवं रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। यज्ञ कर सहित 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उपचार के साथ आहुतियां दी गई। नव निर्मित सामुदायिक हाल डोम में उक्त धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ । क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा जनपद पंचायत के अध्यक्ष गोपाल चारण एसडीम जावद प्रीति संघवी नाहर तहसीलदार मयूरी जोक अपर तहसीलदार नवीन गर्ग विकासखंड अधिकारी धार्वे एसडीओ पुलिस निकिता सिंह नगर निरीक्षक जितेंद्र सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी इस आयोजन में उपस्थित थे । सुखानंद धाम पर पहली बार 300 के लगभग महिला पुरुष जोड़ो द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक ओम प्रकाश सखलेचा उपखंड क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी राजमान की दृष्टि से मुख्य यजमान बने। बड़ी संख्या में दिनभर सुखानंद धाम मंदिर पर दूर-दूर से तीर्थयात्रियों ने पहुंचकर महाशिवरात्रि के पावन दिवस पर भोलेनाथ को पूजा करना कर जल अभिषेक किया । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पप्पू बना पर्वत सिंह अनोपपुरा वालों की ओर से हजारों यात्रियों के लिए निशुल्क खिचड़ी प्रसाद का वितरण दिनभर किया गया । इस आयोजन को सफल बनाने में नगर परिषद के रिंका सचिन जैन रेखा राहुल धाकड़ सचिन गोखरू जयप्रकाश पांडला कैलाश बंजारा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।