भीलवाड़ा - शाहपुरा जिला बहाली की मांग पर प्रदर्शन कर 200 जनों ने दी गिरफ्तारी, बाजार रहे पूर्ण रूप से बंद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। भीलवाड़ा।
शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को शाहपुरा के बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। इस दौरान संघर्ष समिति की अगुवाई में महलों का चैक से विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गयी। एसडीओ कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां जिला बहाली की मांग को लेकर 200 जनों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। पुलिस ने पुलिस वाहन में इन लोगों को बैठाकर 5 किमी दूर ले जाकर छोड़ दिया।
जिला बहाली की मांग को लेकर आज शाहपुरा में काला दिवस मनाया गया। शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शाहपुरा के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए। इस दौरान चया, अल्पाहर व सब्जी मंडी भी पूर्ण रूप् से बंद रहे।
संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट और अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा की अगुवाई में महलों का चैक से रैली प्रांरभ हुई जो करीब तीन किमी लंबी थी। रैली एसडीओ कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन में बदल गयी। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जिला बहाल करने की मांग की गई। बाद में सभी ने अपनी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस के वाहन कम पड़ने पर कई लोग गिरफ्तारी देने से वंचित हो गये।
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गठित शाहपुरा जिले को वर्तमान सरकार ने 28 दिसंबर 2024 को भंग कर दिया था। तब से हर माह की 28 तारीख को यहां ब्लैक डे मनाया जाता है।
संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि शाहपुरा जिला संघर्ष समिति का यह आंदोलन जिला बहाल होने तक जारी रहेगा। गिरफ्तारी देने वालों में शाहपुरा अभिभाषक संस्था के अधिवक्तागण, अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा, संयोजक रामप्रसाद जाट, महामंत्री कमलेश मुंडेतिया, पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, के अलावा कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
शाहपुरा बंद व सामूहिक गिरफ्तारी के कार्यक्रम को देखते हुए शाहपुरा पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किये। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई, थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा की अगुवाई में जाब्ता तैनात रहा। आस पास के पुलिस थानों से भी अतिरिक्त जाब्ता, वज्र वाहन तथा वाटर गन की सुविधा भी पुलिस ने तैनात कर रखी थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले 58 दिनों से एसडीओ कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन और धरना जारी है। हर दिन विभिन्न समाजों और संगठनों की ओर से धरना दिया जा रहा है और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इससे पहले, 28 तारीख को भी संघर्ष समिति द्वारा शाहपुरा बंद का आयोजन किया गया था, जिसमें विशाल आमसभा हुई थी। वह आयोजन शाहपुरा के इतिहास में ऐतिहासिक माना गया था।

What's your reaction?