चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से विधायक कृपलानी ने चारागाह भूमि पर वर्षों के कब्जों को नियमित करने की रखी मांग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
राजस्थान सरकार के 16 वीं विधानसभा के तीसरे सत्र (बजट सत्र) के अन्तर्गत बुधवार को ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने नियम 131 के अन्तर्गत सदन का ध्यानाकर्षण करते हुए चरनोट भूमि को आवश्यकता अनुसार आबादी भूमि में परिवर्तित कर आमजन को राहत देने की मांग रखी। इस पर राजस्व मंत्री ने जवाब देते हुए बताया की राज्य सरकार के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न नियमों के अन्तर्गत राजस्व विभाग एवं पंचायत राज विभाग द्वारा समय समय पर परिपत्र के माध्यम से आदेश जारी किए गए हैं।
मंत्री मीणा ने बताया कि जगपाल सिंह एवं अन्य बनाम पंजाब राज्य व अन्य के प्रकरण में पारित निर्णय के द्वारा कॉमन लेंड भूमियों पर अनाधिकृत अतिक्रमणों को हटाने का प्रावधान है। मंत्री मीणा ने बताया कि केवल असाधारण विशेष परिस्थितियों में ही नियमित किया जाना अनुमत है। इसी प्रकार गुलाब कोठारी बनाम राज्य सरकार में पारित निर्णय के अनुसार चारागाह भूमियों पर अतिक्रमणों को हटाना के निर्देश हैं, आबादी क्षेत्र, आरक्षित भूमियों पर बसी बस्तियों को उनके गुण एवं अवगुणों के आधार पर नियमित किया जा सकता है। इस हेतु राज्य सरकार समय समय पर अभियान भी संचालित करती है। चारागाह भूमि पर अतिक्रमण कर बसी सघन आबादी को नियमित करने के लिए विभाग द्वारा पॉलिसी जारी की गई। उक्त पॉलिसी के सम्बंध में उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिकाओं पर 30-35 वर्षों से निवासरत परिवारों को अधिकतम सौ वर्ग फिट के पट्टे जारी करने के निर्देश हैं।
इस पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मंत्री हेमंत मीणा द्वारा दिए गए जवाब के प्रति उत्तर में सदन के माध्यम से ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि विभिन्न प्रकरणों में न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णयों के आधार पर राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं में भी चित्तौडग़ढ़ एवं प्रतापगढ्र जिले ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में आज भी कई परिवारों को भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है, जिसके चलते वे सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं।
विधायक कृपलानी ने कहा कि वर्ष 2003-04 में चित्तौडग़ढ़ के तत्कालिन जिला कलेक्टर रणजीत सिंह गठाला द्वारा एक ही निर्णय से हजारों बीघा बिलानाम भूमि को चारागाह में परिवर्तित कर दिया, जिन्हे दोबारा बिलानाम किया जाए। साथ ही उन्होने कहा कि आदिवासी क्षेत्र हो या आवासीय और गैर आवासीय कब्जे जो एससी की भूमि पर है को पूरे राजस्थान में कहीं भी पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। कृपलानी ने कहा कि ऐसी भूमि पर वर्षों से निवासरत आमजन को राहत देने के लिए सरकार को कोई योजना बनानी चाहिए, वहीं चरनोट की भूमि कई खेतों व गांवों के मार्ग बने हुए हैं उन्हे भी नियमित करना चाहिए।
विधायक कृपलानी ने कहा कि राज्य सरकार को विधानसभा एवं केन्द्र सरकार को लोकसभा में नियम बनाकर आमजन को राहत देने का कार्य भी हम सभी को मिलकर करना होगा। विधायक कृपलानी ने कहा कि जब एक कलेक्टर एक आदेश से हजारों बीघा बिलानाम भूमि को चरनोट में बदल सकता है, राज्य सरकार किसी भी उद्योग को चरनोट की भूमि को आवंटित कर सकती है तो वर्षों से चरनोट व बिलानाम भूमि पर बसी आबादी को नियमित करने में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा सकता है।
इस पर हेमंत मीणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आने वाले समय में सरकार कार्य करेगी तथा सरकार गंभीरता के साथ इस विषय पर विचार करेगी।

What's your reaction?