7161
views
views

सीधा सवाल। कपासन। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में मृतक महिला के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया। नगर के मध्य स्थित नाइयों का मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अन्नू का शव 14 फरवरी की रात को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था।पुलिस उप अधीक्षक हरजी लाल यादव के अनुसार मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। मृतका के भाई राजू ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया गया था कि छह साल पहले हुई शादी के बाद से ही ससुराल वाले अन्नू को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। सामाजिक स्तर पर कई बार समझाइश की गई। लेकिन प्रताड़ना नहीं रुकी। घटना वाले दिन ही अन्नू अपने ससुराल से पीहर लौटी थी।जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पति दुर्गेश, सास मंजू और ससुर राजमल राव को गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार को मृतका के परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन किया था।इससे पहले भी कई बार ज्ञापन दिए गए थे।