चित्तौड़गढ़ - ट्रेलर चालक को बंधक बना चार टायर लूटे, मेवात के गिरोह पर आशंका
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के सदर थाना इलाके में मंगलवार रात को लूट की वारदात हुई है। अज्ञात बदमाशों ने ट्रेलर चालक को बंधक बना लिया। सुनसान क्षेत्र में ट्रेलर को खड़ा कर चार टायर लूट लिए। बाद में चालक को इसी के ट्रेलर से बांध कर चले गए। बुधवार को ट्रेलर चालक ने लोगों को मदद के लिए बुलाया। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। प्रारंभिक रूप से मेवात के किसी गिरोह पर पुलिस को वारदात की आशंका है। फिलहाल चालक के बयान और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी में सामने आया कि अजमेर जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बेवजा निवासी कन्हैयालाल (45) पुत्र रामजी गुर्जर के साथ लूट की वारदात हुई। यह मंगलवार रात को नसीराबाद से निंबाहेड़ा की और सीमेंट लेने के लिए जा रहा था। भीलवाड़ा से रिठौला सिक्सलेन के बीच सदर थाना क्षेत्र में धनेत पुलिया के यहां पर पीछे से आई कार में इसे ओवरटेक किया। कार को ट्रेलर के आगे लगा कर रोक दिया। कार में से उतरे अज्ञात बदमाश जबरन ट्रेलर के केबिन में चढ़ गए। बदमाशों ने ट्रेलर चालक को धमकाया कि वह रास्ते में उन्हें कट दिखा कर आया है मारपीट करने लगे। एक साथ तीन-चार युवकों को देख कर चालक घबरा गया। इन बदमाशों ने ट्रेलर के केबिन में रखें कंबल से चालक को दबा कर अपने काबू में ले लिया। इसे चालक सीट से पीछे खींच लिया और इनमें से एक बदमाश ट्रेलर को चलाने लगा। बाद में चालक को बंधक बना कर बस्सी थाना क्षेत्र में नगरी के यहां ले गए। यहां जंगल में ले जाकर ट्रेलर को खड़ा कर दिया। चालक को केबिन से उतार कर पेड़ के बांध दिया। बाद में ट्रेलर के चार टायर खोल लिए। जाने से पहले चालक को पेड़ से खोल कर ट्रेलर के बांधकर फरार हो गए। पूरी रात चालक मौके पर चिल्लाता रहा। बुधवार सुबह इस क्षेत्र से गुजर रहे लोगों को आवाज दी तो राहगीर इसकी मदद के लिए पहुंचा और इसे खोला। बाद में घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल की मौका तस्दीक की गई तो वारदात की शुरुआत धनेत पुलिया पर हुई, जो की सदर थाना क्षेत्र में आता है। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह में मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू की। चालक को घटनास्थल तथा बाद में जहां ट्रेलर छोड़ा गया वहां ले जाकर मौका दिखाया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अज्ञात बदमाश ट्रेलर की टंकी से डीजल भी चुरा कर ले गए थे। ट्रेलर को सदर थाने को लाया गया। इस संबंध में ट्रेलर के चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस चालक की रिपोर्ट एवं बयानों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मेवात के किसी गिरोह पर वारदात करने की आशंका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है।

पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी वारदातें

जानकार सूत्रों की माने तो चित्तौड़गढ़ जिले में 10 से 12 वर्ष पूर्व इसी तरह चालक को बंधक बना कर भारी वाहनों के टायर लूट कर ले जाने की वारदातें हुई थी। तब इस तरह की वारदात चंदेरिया थाना क्षेत्र में होना सामने आया था। इसमें अलग अलग प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच की गई थी। ऐसे में अब सदर थाना पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?