966
views
views
बाल विवाह की रोकथाम, विभिन्न योजनाएं व विधिक जानकारी का होगा प्रचार प्रसार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल लोक अदालत वाहन को बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सचिव ने बताया कि इस मोबाईल वैन के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर से रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्री चौराहा, शास्त्रीनगर, जिला कारागृह, आदि स्थानो पर लोगो को बाल विवाह की रोकथाम हेतुु जानकारी प्रदान की जाएगी इसके साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक सहायता, कानूनी सलाह, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाकर कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे। उक्त मोबाईल वैन से चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न ताल्लुका क्षेत्रांे में बाल विवाह रोकथाम, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधिक जानकारी एवं राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के प्रचार प्रसार हेतु चलायी जा रही है। आगामी दिनों में इस मोबाईल वैन द्वारा निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर, डूंगला एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्र मे गांवो में तथा विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह की रोकथाम व विधिक जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाएगा।