1596
views
views

सीधा सवाल। कपासन। धमाणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा केंद्र खुलने पर परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर और गुड़ खिलाकर स्वागत किया गया। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अनुशंसा पर यह परीक्षा केंद्र शुरू हुआ। ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया और विधायक जीनगर का आभार जताया।
इस मौके पर उप सरपंच भगवान लाल जोशी, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील व्यास, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चास्टा, पूर्व प्रधान दुर्गा शंकर तिवारी, वार्ड पंच रमेश जोशी, हेमंत पाराशर, सुरेश जाट, गिरिराज राठी, महेश व्यास, नरेंद्र जोशी, प्रेमनारायण व्यास, किशन रेगर, यशवंत जोशी, उदय लाल रेगर, मंसूर मोहम्मद, सुनील जाट, मांगीलाल जाट, चंद्रशेखर जोशी, सविता व्यास, सुनीता व्यास, कल्पना व्यास, मधु जोशी और दीपू जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।