views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शिक्षा विभाग विशेषाधिकारी एवं प्रधानाचार्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता ने राष्ट्रपति-पुरस्कृत आसावरा प्रधानाचार्य डॉ. गोविंदराम शर्मा को राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद् (प्रधानाचार्य) रेसा-पी का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर संगठन के माणक लाल जारोली, प्रधानाचार्य, सुखवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. शर्मा को उनकी उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2008 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
संगठन के संरक्षक सिंहपुर प्रधानाचार्य आनंद कुमार दीक्षित ने बताया कि डॉ. शर्मा पूर्व में शिक्षक संघ प्रगतिशील के महासचिव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सभाध्यक्ष, प्रदेश संरक्षक, प्रधानाचार्य वाक्-पीठ सचिव, वाक्-पीठ अध्यक्ष, वाक्-पीठ संरक्षक, पुरस्कृत शिक्षक फोरम संरक्षक, अखिल राजस्थान कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पींड प्रधानाचार्य शशिकुमार उपाध्याय ने प्रदेश कार्यकारिणी में मेवाड़ क्षेत्र से एकमात्र प्रतिनिधित्व को सौभाग्य का अवसर बताया। डाॅ. शर्मा के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर भगवान लाल सुथार, प्यार चंद सेन, उमेश खटीक, रमेश चंद्र अग्रवाल, नगजीराम जाट, मुश्ताक अहमद, युगलकिशोर शर्मा, घनश्याम शर्मा, लक्ष्मी रेगर, मोहम्मद राशिद खान, सुभाष मेडतवाल, सावित्री गुप्ता, पीयूष भटनागर, संजय कोदली, गोपाल शर्मा, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, कैलाश चंद्र सालवी, भंवरलाल शर्मा सहित अनेक प्रधानाचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन का आभार प्रकट किया।