2079
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के न्यू क्लॉथ मार्केट स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर पर फाग महोत्सव का आयोजन स्थानीय महिला मंडल द्वारा किया गया। दोपहर बाद शुरू हुए फाग महोत्सव में नन्हीं बच्चियों सहित महिलाओं ने ठाकुर जी और भोलेनाथ के संग रंग अबीर और फूलों के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान फाग का संगीत और सुमधुर भजनों पर महिलाओं ने और नन्ही मुन्नी बच्चियों ने जमकर ठाकुर जी के समक्ष नृत्य का आनंद लिया। उत्साह और उत्सव के माहौल में आयोजित इस फाग महोत्सव में न्यू क्लॉथ मार्केट महावीर कॉलोनी अशोक नगर और महावीर कॉलोनी की महिलाओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि जिले भर में होली से पूर्व फाग महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिरों में लगातार फाग महोत्सव का आयोजन कर करते हुए फाल्गुन के इस महीने में ठाकुर जी के साथ होली खेलने को लेकर लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है। धनेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित फाग महोत्सव में दो नन्हीं बच्चियो अधविका और उसकी साथी द्वारा किया गया नृत्य चर्चा और प्रशंसा का केंद्र बना हुआ है।