3360
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। गांधीनगर सेक्टर न. 5 स्थित आर.एन.टी. महाविद्यालय बी.एड. और बी.एस.टी.सी. में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कॉलेज समन्वयक गौरव त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन छात्रअध्यापक शिवनारायण एवं मोहित जोशी द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रीति वर्मा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सभी महिला व्याख्याता का उपर्ना ओढाकर स्वागत किया गया। बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापक रविंद्र सेन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रीति वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। महिला पढेगी तभी आगे बढ़ेगी। डॉ मधुबाला शर्मा ने बताया शिक्षित महिलाएं देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। तथा बालक की प्रथम गुरु भी माँ ही होती है। छात्र अध्यापक एवं छात्र अध्यापिकाओं ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ मधुबाला शर्मा ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में निरंजन माली ,डॉ. प्रभा भाटी, सोनिया राजौरा, मेहा डाड , वंदना चैहान, शमीम जारोली, हिमांशु तिवारी, रऊफ अहमद, जफर हुसैन वैलिम, जमीर आलम,गजेंद्र जोशी का योगदान रहा।