चित्तौड़गढ़ / बेंगू - शहीद दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, बढ़ चढ़कर लिया भाग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

बेगूं चिकित्सालय में 82 यूनिट, काटूंदा सीएचसी पर 96 यूनिट हुआ रक्तदान

सीधा सवाल। बेगूं। शहीद दिवस पर बेगूं उप जिला चिकित्सालय में रविवार को यंग इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 82 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर यंग इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में रविवार को बेगूं उप जिला चिकित्सालय में प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 82 यूनिट रक्तदान हुआ। बेगूं उप जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने को लेकर रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया। प्रातः 8 बजे से ही रक्तदान करने का क्रम शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक अनवरत जारी रहा। रक्तदान शिविर में ठाकुर लखी ने 47 वीं बार तो वही सतीश झंवर ने 38 वीं बार रक्तदान किया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में 5 महिलाओं, 4 दम्पत्ति और पुलिस जवानों के साथ अनेक रक्तदाताओं ने मानव सेवा हेतु रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को यंग इंडिया मूवमेंट द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

काटूंदा सीएचसी पर हुआ 96 यूनिट रक्तदान

शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर हर वर्ष की भाँति काटून्दा मोड़ सीएचसी पर टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ और समस्त क्षेत्रवासी बेगूं द्वारा 7 वीं बार शहीदों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे शहीदों को पुष्प अर्पित कर टीम जीवनदाता के सदस्यों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। शिविर में नारी शक्ति में अध्यापिका सोनिया गुर्जर ने पहली बार, प्रणव शर्मा ने 32 वीं बार, मनीष सुराणा ने 22 वी बार, टीम जीवनदाता के संस्थापक धीरज धाकड़ ने 19 वी बार, पवन धाकड़ पिपलीखेड़ा ने 14 वी बार रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाया। बताया गया कि टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ द्वारा बलिदान दिवस पर क्षेत्र का यह 7 वाँ रक्तदान शिविर आयोजित हुआ है, जिसमें बेगूं क्षेत्र में कृषि कार्य के होने के बावजूद युवा वर्ग ने रक्तदान शिविर में काफी रुचि दिखाई। रक्तदान को लेकर दिनभर रक्तदाताओ का तांता लगा रहा। रक्तदान शिविर में कुल 96 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण श्री सांवलियांजी चिकित्सालय की टीम के डॉ अखिलेश मीणा, एलटी अरविंद आचार्य, लैब सहायक गोपाल अहीर की टीम एवं भीलवाड़ा ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया गया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को पाइनर सीड्स कंपनी द्वारा अल्पाहार में सहयोग किया गया एवं प्रत्येक रक्तवीर को टीम जीवनदाता संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

What's your reaction?