चित्तौड़गढ़ / बेंगू - अवैध बजरी खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के संबंध में आयोजित हुई बैठक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश ने बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सीधा सवाल। बेगूं। जिला कलक्टर चित्तौडगढ के निर्देश पर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश की अध्यक्षता में अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के संबंध में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपखंड अधिकारी द्वारा बेगूं क्षेत्र में अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ आलोक रंजन के निर्देश पर उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में फोरमेन (खनिज कार्यदेशक) खनन विभाग चित्तौडगढ द्वारा बताया गया कि बेगूं क्षेत्र में 2 खनन पट्टे व इसके अतिरिक्त क्वारी लाईसेन्स है एवं 1 खनिज लाईम स्टोन की एल.ओ.आई. स्वीकृत है। बैठक में उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश ने अवैध खनन/निर्गमन /भण्डारण की रोकथाम हेतु काटूंदा, बिछोर एवं हरपुरा मोड (पारसोली) पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम गठित कर चैक पोस्ट स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही खनन विभाग को अवैध खनन के संबंध में पुलिस विभाग से तत्काल सम्पर्क करते हुए त्वरित व प्रभावी कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में क्षेत्रीय वन अधिकारी वन विभाग बेगूं द्वारा बताया गया कि वन क्षेत्र बेगूं में कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है तथा अवैध खनन की जानकारी होने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में तहसीलदार बेगूं एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति बेगूं अपने अधिनस्थ गिरदावर, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी की बैठक कर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के संबंध में सूचना तंत्र विकसित कर समय-समय पर आवश्यक जानकारी देने हेतु पाबंद करेंगे। इसके साथ ही उपखंड अधिकारी द्वारा तहसीलदार बेगूं एवं नायब तहसीलदार पारसोली को अपने–अपने क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम हेतु खातेदारी जमीन पर अवैध खनन होने की स्थिति में 177 के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय सहायक कलक्टर बेगूं में तुरन्त प्रभाव से प्रेषित करने हेतु पाबन्द किया गया। इसी प्रकार अवैध खनन पर रोकथाम के लिए परिवहन निरीक्षक उप परिवहन कार्यालय बेगूं को निरन्तर गश्त पर रहकर अवैध बजरी परिवहन व ओवरलोडेड वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक वृत्त बेगूं अंजलि सिंह, नायब तहसीलदार बेगूं विष्णु कुमार यादव, बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा, पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह, परिवहन निरीक्षक बेगूं एवं वनरक्षक वन विभाग बेगूं, फोरमेन (खानि कार्यदेशक) खनन विभाग उपस्थित थे।

What's your reaction?