views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली—गैर-राजनीतिक एवं युएनओ में पंजीकृत संगठन, जो देशभर में मानवाधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय है—ने श्रमिक नेता एवं समाजसेवी जीएनएस चौहान को एक बार फिर चित्तौड़गढ़ जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कुलविंदर सेक्खो की अनुशंसा पर की गई। उल्लेखनीय है कि चौहान का यह लगातार सातवां कार्यकाल है, जो उनकी संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता और क्रियाशीलता का प्रतीक है।
उनकी नियुक्ति पर जिलेभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन की प्रथम सूची में भीलवाड़ा से लक्ष्मीनारायण व्यास और उदयपुर से गगन बोकड़िया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
चौहान ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए मानवाधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।