चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बैंक खाते फ्रीज करने का विरोध, विधायक कृपलानी को सौंपा ज्ञापन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
साइबर क्राइम के मामलों में व्यापारियों को अपराधी बनाकर बैंक खाते फ्रिज करने का विरोध करते हुए नगर के व्यापारियों ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन के माध्यम से नगर के व्यापारियों ने बताया कि सरकार की मंशानुरूप देश में डिजिटल पेमेंट से लेनदेन को काफी बढ़ावा मिला हैं, जिसमें व्यापारियों का भी पूर्ण योगदान है, लेकिन पिछले कुछ समय से बड़े साइबर अपराधों में व्यापारियों को भी जोड़ा जा रहा हैं, जो न्याय संगत नहीं है। साइबर अपराधियों द्वारा फ्राड किए गए पैसों को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं, वो पैसा व्यापारियों के खातों में भी घूमते हुए दुकानों पर लगे स्केनर से प्राप्त हो जाता हैं। व्यापारी अपना माल दे चुका होता है, प्राप्त राशि और ग्राहक से व्यापारी पूर्णतया अनजान होता है पर उस लेनदेन के कारण व्यापारी के खातों को फ्रिज किया जा रहा है। व्यापारी साइबर पुलिस से संपर्क करता हैं, तो उनको केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि प्रदेशों में बुलाया जा रहा हैं। बेकसूर होते हुए भी इस कारण उनको भारी परेशानी हो रही हैं।
व्यापारियों के खातों को फ्रीज करने से उसके द्वारा दिए गए चेक रुक जाते हैं। पेमेंट करने में देरी होती हैं और बाजार में प्रतिष्ठा खराब होती हैं।
ज्ञापन के अनुसार बैंक के द्वारा सभी उपयुक्त कागजी कार्रवाई के पश्चात ही खाते खुलते हैं। सभी वैध दस्तावेजों की पुष्टि के बाद मोबाइल कंपनी द्वारा सीम दी जाती हैं। इसके बावजूद लेनदेन सीधे उनके खातों में पकड़ने के बजाय निर्दोष व्यापारियों को परेशान करना न्याय संगत नहीं हैं। ऐसा ही चलता रहा तो वे डिजिटल पेमेंट से दूरी बना लेंगे।
इस अवसर पर किराना व्यापार संघ, मिठाई नमकीन व्यापार एसोसिएशन, सर्राफा व्यवसाय संघ, वस्त्र व्यवसाय संघ, रेडीमेड व्यवसाय संघ, मोबाइल एसोसिएशन, शूज व्यापार एसोसिएशन, कपड़ा व्यापार एसोसिएशन, आतिशबाजी व्यापार एसोसिएशन, हेयर सेलून व्यापार एसोसिएशन, ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन, ऑटो मोबाइल व्यापार संघ, फल सब्जी विक्रेता, प्रिंटिंग व्यापार संघ, पत्थर व्यवसाय संघ, मेडिकल व्यापार एसोसिएशन, कंप्यूटर व्यवसाय संघ, हार्डवेयर एंड पेंट्स व्यापारी, मंडी व्यापार संघ, स्टेशनर्स व्यापारी के प्रतिनिधि शामिल रहे।

What's your reaction?