आखिर नगर परिषद आयुक्त एपीओ, चित्तौड़गढ़ - जिला कलक्टर ने की थी रिपोर्ट, लापरवाही बरतने के आरोप
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने एक आदेश जारी करते हुए नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के आयुक्त रामकिशोर मेहता को आदेशों की प्रतिक्षा में (एपीओ) निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए है। नगर परिषद आयुक्त पर कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ही रिपोर्ट बना कर निदेशालय को भेजी थी।

स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह ने अपने एपीओ आदेश कहा है कि चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर ने गत 18 अप्रैल को पत्र लिखा था। इसमें बताया कि नगर परिषद के आयुक्त रामकिशोर मेहता काे सौंपे गए दायित्व क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, जिला स्तरीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, अधिनस्त कर्मचारियों को बैठकों में नहीं भेजने, राजकीय अवकाश पर मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने एवं मनाए जाने वाली विभिन्न पर्वाें, जयंतियों, उत्सवों और सामाजिक आयोजनों में सफाई, लाईट, टेन्ट, माइक, पेयजल आदि व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं करने की जानकारी दी। इसके अलावा निविदाओं में अव्यवहारिक शर्ते लगाने का काम किया है। इसे लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस मामले में इन्द्रजीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए रामकिशोर मेहता को निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए है। गौरतलब है कि कुछ समय से नगर परिषद आयुक्त की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे थे। साथ ही करीब सप्ताह से आयुक्त को हटाए जाने को लेकर भी चर्चा चल रही थी।

इधर, आयुक्त का पद खाली

नगर परिषद आयुक्त रामकिशाेर मेहता को एपीओ कर दिए जाने के बाद नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के आयुक्त का पद एक बार फिर खाली हो गया है। जानकारी है कि अब आयुक्त पद का चार्ज किसी अन्य कार्मिक को दिया जाएगा। जब तक कि आयुक्त के रूप किसी अन्य अधिकारी का पदस्थापन नहीं हो जाता। गौरतलब है कि आयुक्त रामकिशोर मेहता ने हाल ही में निकाली गई निविदाओं में अव्यवहारिक शर्ते लगाई थी, जिसको लेकर विरोध भी हुआ था।

What's your reaction?