views

सीधा सवाल। मातृकुंडिया। दसनाम गोस्वामी समाज आम मेवाड़ मंडल द्वारा संचालित श्री दत्तात्रेय स्वामी अखाड़ा मेवाड़ मंडल कमेटी की चतुर्थ नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह बैठक श्री दत्तात्रेय भगवान मंदिर परिसर मातृकुंडिया स्थित सभागार में संपन्न हुई। कमेटी के अध्यक्ष रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में एडवोकेट मनोहर गिरी (आरणी) को महासचिव, भगवत भारती (ओडुंद) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रेमपुरी (कुंडिया), प्रकाश पुरी (कचूमरा), संपत गिरी (चाकूड़ा), कैलाश गिरी (बुढ़), मनोहर पुरी (सनवाड), रतन गिरी (सकरावास), हरीश पुरी (उदयपुर) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरन पुरी (कुंडिया) को सहायक सचिव नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी में कुल 165 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, जिनमें 20 प्रचार मंत्री, 36 संगठन मंत्री, 40 संरक्षक एवं 51 सदस्य शामिल हैं।
राजसमंद जिला परिषद सदस्य दीनदयाल गिरी (केलवाड़ा) व प्रभु पुरी (मदारा) ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। बैठक में समाज की उन्नति एवं मंदिर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर मोहन गिरी, मंशा पुरी, रतन गिरी, दिनेश गिरी, कैलाश पुरी, हरीश पुरी, योगेंद्र गिरी, एवं रतन पुरी (हिंगलाज माता समिति अध्यक्ष) ने अपने विचार रखे।
जिला प्रचार मंत्री श्याम गिरी गोस्वामी ने बताया कि आगामी अमावस्या को मंदिर परिसर में विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व अध्यक्ष भेरू गिरी (गुड्डा) एवं मदन गिरी (मातृकुंडिया) से लेखा-जोखा एवं कार्यभार ग्रहण किया जाएगा। साथ ही, हर अमावस्या को नियमित कार्यकारिणी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज के भामाशाहों द्वारा की गई घोषणाओं की वसूली एक माह के भीतर सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया। सभी मंडलों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देकर मेवाड़ क्षेत्र की अब तक की सबसे ऊर्जावान और व्यापक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसे सभी समाजबंधुओं ने सराहा और शुभकामनाएं दीं।
बैठक का संचालन एडवोकेट मनोहर गिरी ने किया एवं चुनाव अधिकारी तेजपाल भारती ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजसमंद, उदयपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर व चित्तौड़गढ़ जिलों से 200 से अधिक समाजबंधु उपस्थित रहे।