चित्तौड़गढ़ - दिनदहाड़े 19 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और एक लाख नगदी की बड़ी चोरी का खुलासा, 23 वारदातों के आरोपी चढ़े हत्थे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आकोला थाना क्षेत्र के गांव चौकड़ी में दिनदहाड़े हुए 19 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी और 1 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चित्तौड़गढ़, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों में करीब 23 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके दो शातिर चोरों को साइबर सेल व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी में काम ली गई बिना नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजीराम यादव के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपियों को पकड़ा।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

8 मई को चौकड़ी निवासी दौलतराम मेनारिया ने आकोला थाने में रिपोर्ट दी थी कि दोपहर 1.30 से 3.30 बजे के बीच जब वह और उनकी पत्नी अस्पताल गए हुए थे, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य दरवाजा और कमरों की अलमारियों के ताले तोड़ दिए। घर से तुलसी सोने की 5 तोला मूर्ति, 3 सोने की चैन (4 तोला), 6 तोला सोने का बाजूबंद, 4 तोला सोने की मुठिया, 300 ग्राम चांदी का कंदोरा, एक किलो के दो पायजेब, बच्चों की चांदी की चूड़ियां, एक चांदी का सिक्का, एक चांदी का बिस्कुट और एक लाख रुपये नगद चोरी हो गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल फोरेंसिक यूनिट भीलवाड़ा और उदयपुर से श्वान दल को मौके पर बुलाया। 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण के बाद साइबर सेल के कांस्टेबल रामावतार ने दोनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मिथुन उर्फ बाबू मोहम्मद (निवासी दरीबा) और अल्ताफ शेख (निवासी सतखंडा, निम्बाहेड़ा) को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चित्तौड़गढ़, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों में कुल 23 वारदातें कबूलीं।

ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम

दोनों आरोपी सुनसान और दिन में बंद मकानों को निशाना बनाते थे। एक आरोपी बाहर निगरानी रखता था जबकि दूसरा भीतर घुसकर चोरी करता था। वारदात के लिए ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों का उपयोग करते थे ताकि नाकाबंदी से बच सकें। खास बात ये कि सरकारी छुट्टियों में ये कोई वारदात नहीं करते थे।

यहां की 23 वारदातें हमारी

सावा से 8 लाख की नकदी व जेवर,कन्नौज से चांदी के जेवर व नकदी आकोला, भोपालसागर, मावली, भदेसर, बानसेन, कपासन, मंगलवाड़, चंदेरिया, साडास सहित 20 से अधिक गांवों में ताले तोड़कर सोना-चांदी व नकदी की चोरी की। अल्ताफ शेख पर विद्युत जीएसएस लूट समेत 7 केस दर्ज हैं, जो सदर चित्तौड़गढ़, शंभूपुरा, भूपालसागर व प्रतापगढ़ में पंजीबद्ध हैं। मिथुन उर्फ बाबू पर मोटरसाइकिल चोरी के केस सूरजपोल, हाथीपोल (उदयपुर), राशमी, मण्डफिया, साड़ास (चित्तौड़गढ़) में दर्ज हैं। कार्रवाई में डीएसपी कपासन हरजीराम यादव, थानाधिकारी रमेश मीणा, एएसआई भंवरलाल, साइबर सेल से हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार, रामनरेश, सतीश, रवि, सीताराम, पारसमल, थाना कपासन व भूपालसागर के कई पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

What's your reaction?