1344
views
views

सीधा सवाल। कपासन। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे मे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित सैकड़ो दिवंगत यात्रियों के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय के अनुसार कपासन स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर के निर्देश पर भाजपा नगर मंडल कपासन के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की उपस्थिति में हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर मंडल महामंत्री गजेंद्र बाघमार, पूर्व पार्षद सोहन खटीक,ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, भागीरथ चंदेल,नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा,किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू बागड़ा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सोनी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, पार्षद महबूब शाह,बूथ अध्यक्ष मुकेश सिरोया,आशीष नंदवाना, राधेश्याम पुरबिया,संजय चोटिया,गौरव दाधीच, युवा नेता प्रतीक वैष्णव,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।