चित्तौड़गढ़ - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ जोरों पर, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान एवं अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा की गतिविधियों पर भी हुई चर्चा

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने सोमवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस का आयोजन न केवल ब्लॉक स्तर पर, बल्कि प्रत्येक उपखंड में स्थित पर्यटक, धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों पर भी उत्साहपूर्वक किया जाए।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय, नगर परिषद, नगर पालिकाएं, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों के सभी वार्डों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के लिए अधिक से अधिक योग स्थलों का चयन कर 'योग संगम पोर्टल' पर सरकारी, गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थाओं एवं एनजीओ द्वारा अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश भी दिए। जिले के फतह प्रकाश महल प्रांगण, दुर्ग, सांवलिया जी मंदिर परिसर, मंडफिया, मातृकुंडिया, राणा पूंजा स्टेडियम, रावतभाटा, राणा प्रताप सागर बांध की पाल आदि प्रमुख स्थलों पर योग दिवस का आयोजन होगा।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक ने बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जून से 20 जून तक प्रातः 6 से 8 बजे तक फतह प्रकाश महल प्रांगण में निःशुल्क योगाभ्यास एवं आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द, साइटिका, कमर दर्द आदि रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध होगा।
योग दिवस को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। 20 मई से 20 जून 2025 तक जिलेभर में 30 दिवसीय काउंटडाउन शिविर का आयोजन जारी है।

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रगति की समीक्षा

मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत अब तक की गई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इसमें जल स्रोतों की सफाई, जनजागरूकता रैलियाँ, श्रमदान, पौधरोपण, वर्षा जल संचयन संबंधी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान की सभी गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के स्थायी उपायों को बढ़ावा दिया जाए। आमजन को "कैच द रेन", "पानी बचाओ - जीवन बचाओ" जैसे संदेशों के माध्यम से अभियान से जोड़ा जाए।

अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा पर चर्चा

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक द्वारा “पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा” (दिनांक 24 जून से 9 जुलाई 2025) के सुचारु आयोजन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचे, इस हेतु विशेष शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी विभाग समन्वय के साथ लाभार्थी आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। ग्रामीण स्तर पर रात्रि चौपाल एवं संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।

वीसी के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योग दिवस, जल संरक्षण अभियान तथा अन्त्योदय पखवाड़ा की समस्त गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करें, ताकि अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नगर परिषद के प्रशासक विनोद मल्होत्रा,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉक्टर शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, जल संसाधन विभाग के राजकुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

What's your reaction?