चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - महावीर इंटरनेशनल 'हुनर ही पहचान है' समर कैंप का विधायक कृपलानी ने किया शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सात दिवसीय समर केम्प में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से निखरेगी प्रतिभाएं

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्षगांठ के अवसर पर इस बार विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से निम्बाहेड़ा में क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए 16 जून से 22 जून तक सात दिवसीय समर कैम्प "हुनर ही पहचान" का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज मार्ग पर श्रीनाथ नगर स्थित रोबिन स्कूल परिसर में आयोजित किए जा रहे समर कैंप का सोमवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शिविर के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता गब्बर सिंह अहीर ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री विरेश चपलोत, नगर महामंत्री कमलेश बुनकर मंचासीन रहे।
समर कैंप का विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने फीता काटकर एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विकास पटवारी एवं संस्था के पदाधिकारियों की समर कैंप आयोजन पर सराहना करते हुए समर कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों को कैम्प के माध्यम से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ लेने को कहा। समारोह का संचालन वीर अनंत चपलोत ने किया, वहीं आभार संस्था के पूर्व एपेक्स सदस्य कमलेश ढेलावत ने व्यक्त किया।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष विकास पटवारी ने बताया कि इस वर्ष संस्था के सदस्यों के सहयोग से स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त विशेषज्ञ प्रशिक्षुओं के द्वारा मेहंदी क्लास, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ब्यूटी पार्लर, डांस क्लास, म्यूजिक क्लास एवं पावर योगा क्लास सहित सीआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा 15 दिवसीय बेसिक कम्प्यूटर कोर्स करवाया जा रहा है, जो 16 जून से आरम्भ होकर 30 जून तक चलेगा। संस्था सचिव दीपक सगरावत ने बताया कि 16 जून से 22 जून तक आयोजित किये जा रहे इस समर कैंप में करीब 250 से अधिक प्रतिभागी भाग लें रहे हैं।
समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर रतनलाल पोरवाल, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष वीर आशीष बोड़ाना, वीर पीयूष शारदा, वीर भोपाल सिंह बोड़ाना, वीर गोपाल सोनी, वीर नितेश सिंघवी, वीर महेश गोयल, वीर नवीन ढेलावत, वीर रवि मोदी, वीर राजेश अस्तोलिया, वीर सौरभ तोषनीवाल, वीर बी.एल.नागोता, वीर गोपाल शर्मा, वीर भानु झंवर, वीर दिनेश सोमानी, हिमांशु बैरवा एवं महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी वीर ग्रुप के चेयरपर्सन प्रीति खेरोदिया एवं सदस्याओं आदि सहित विद्यालय स्टाफ, समर कैंप के प्रतिभागी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे। समारोह के दौरान विधायक कृपलानी सहित अतिथियों ने समर कैंप में प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षको को प्रशस्ति पत्र सौंपें। समारोह के अंत में गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज दुर्घटना में मृतकों एवं नगर पालिका निम्बाहेड़ा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर वीरानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

What's your reaction?