चित्तौड़गढ़ - साड़ास में रात्रि चौपाल ; विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा, आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार रात्रि को गंगरार उपखंड के ग्राम साड़ास स्थित सामुदायिक चिकित्सालय प्रांगण में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई का मौके पर ही समाधान किया गया।

चौपाल के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों और हॉकी में राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 'बिजनेस और उद्यमिता' विषय पर संवाद किया और उन्हें भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के खेल मैदान की समस्या को लेकर छात्रों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को खेल मैदान को सुव्यवस्थित एवं पुनर्निर्मित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी और वैकल्पिक अध्ययन माध्यमों का उपयोग कर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने की सलाह दी।

विद्यार्थियों द्वारा UPSC और RAS जैसी परीक्षाओं से संबंधित जिज्ञासाओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन देते हुए जिला कलक्टर ने करियर संबंधी दिशा-निर्देश और अध्ययन संसाधनों की जानकारी साझा की।

चौपाल के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन  

तल्लीन्ता पूर्वक आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनी। राजस्व से संबंधित प्रकरणों में नामंतकरण दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

चौपाल में कुल 65 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 50 से अधिक का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

मुख्य समस्याओं में लिडीखेड़ा सड़क की जर्जर स्थिति, जिसे मनरेगा योजना के अंतर्गत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। सूरजनिया सहित अन्य गांवों में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, जिन्हें हटाने हेतु संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, बिजली के पोल की मरम्मत जैसी व्यक्तिगत शिकायतें प्राप्त हुई जिन पर त्वरित कार्यवाही की गई।

जिला कलक्टर ने कहा कि रात्रि चौपाल से पहले ही अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और परिवारों की जानकारी एक प्रारूप में दर्ज की जाती है, जिससे समस्याओं का व्यवस्थित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों के होनहार छात्र—चाहे वे पढ़ाई में हों या खेलकूद में—प्रेरणा के पात्र हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है।

चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, पंचायत 

प्रशासक, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What's your reaction?