चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - पापों को स्वीकार करने वाला ही होता है "बुद्ध"- मुनि श्री युग प्रभजी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। 

स्थानीय शांति नगर स्थित नवकार भवन में आयोजित चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला के अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री युग प्रभ जी म.सा. ने कहा कि धर्म मनुष्य को युद्ध की नहीं, बुद्ध बनने की प्रेरणा देता है। जब तक जीवन में सरलता नहीं आती, तब तक बुद्धत्व की ओर बढ़ना संभव नहीं होता।

मुनि श्री ने कहा कि आज का मानव "बुद्धू" शब्द सुनना तो नहीं चाहता, लेकिन "बुद्ध" बनने के मार्ग को अपनाना भी नहीं चाहता। जब तक मनुष्य गलत दिशा में जा रही बस में बैठकर यात्रा करता रहेगा, तब तक वह बुद्धू की श्रेणी में ही आता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, "जो व्यक्ति अपनी भूल को भूल मानता है, वह आत्मा है; जो उसे फूल समझता है, वह दुरात्मा है; जो भूल को शूल माने, वह महात्मा है; और जो भूल करने की क्षमता को समाप्त कर देता है, वही परमात्मा कहलाने योग्य होता है।"

मुनि श्री ने सरलता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जीवन में जब सरलता आती है, तब व्यक्ति अपनी भूलों का बचाव नहीं करता बल्कि उन्हें स्वीकार करता है। भूल को छिपाने का प्रयास वही करता है, जिसके जीवन में कपट का भाव होता है।

उन्होंने कहा कि जीवन में भूल होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे सुधारना ही हमारा कर्तव्य है। जो व्यक्ति अपने पापों को छिपाता नहीं, बल्कि उन्हें स्वीकार करता है, वही बुद्ध बनने की दिशा में अग्रसर हो सकता है। आत्मा का वास्तविक विकास भी तभी संभव है, जब हम पापों की वकालत नहीं, बल्कि स्वीकार्यता की राह अपनाएं। धर्मसभा में नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे और उन्होंने मुनि श्री के सारगर्भित प्रवचनों से जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा प्राप्त की।

What's your reaction?