चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - स्वभाव को सुधारे बिना मुक्ति संभव नहीं- मुनिश्री युगप्रभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निम्बाहेड़ा।

यहां शांतिनगर स्थित नवकार भवन में चल रही चातुर्मासिक प्रवचन श्रंखला के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में जैन संत मुनिश्री युगप्रभ मुनि जी म.सा. ने कहा कि स्वयं का खुश रहना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अपने सामने वाले को भी प्रसन्न कर देना, यह वास्तव में महानता है।"

उन्होंने आगे कहा कि स्वभाव को सुधारे बिना मुक्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती। मनुष्य अपने स्वभाव में जितनी शीतलता लाता है, उतना ही वह दुखों से दूर होता चला जाता है।

मुनिश्री ने जीवन में महानता प्राप्त करने पर जोर देते हुए कहा कि "यदि मनुष्य अपने जीवन को सफल बनाना चाहता है और सबका प्रिय बनना चाहता है, तो उसे दो बातें अपनानी चाहिए, दिमाग को 'आइस फैक्ट्री' और जीभ को 'शुगर फैक्ट्री' बना लेना चाहिए।" अर्थात् विचारों में शांति और वाणी में मधुरता होनी चाहिए, जो व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता, उसके जीवन में दुखों की भरमार हो जाती है।

मुनिश्री ने वर्तमान भौतिकवादी दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि "संसार कहता है प्रभाव बढ़ाते जाओ, लेकिन धर्म कहता है स्वभाव सुधारते जाओ।"

आज का मानव जानता है कि अंततः धन उसके साथ नहीं जाएगा, लेकिन फिर भी वह धन के पीछे भागते हुए अपने स्वभाव को बिगाड़ देता है।

उन्होंने अंधी प्रतिस्पर्धा को दुख का कारण बताते हुए कहा कि "आज सुखी होने के तो अनेक उपाय हैं, लेकिन दुखी होने का एकमात्र कारण है, प्रतिस्पर्धा। जब-जब मानव कंपटीशन में उतरता है, तब-तब वह दुखी हो जाता है। आज हर कोई सामने वाले को ओवरटेक करना चाहता है, लेकिन यह भावना न केवल दुख देती है, बल्कि पतन की ओर भी ले जाती है।"

प्रवचन के आरम्भ में मुनिश्री अभिनव मुनि जी म.सा. ने किया। उन्होंने धर्म में श्रद्धा की महत्ता बताते हुए कहा कि "धर्म के लिए श्रद्धा आवश्यक है, और जीवन को ऊंचा उठाने के लिए पुरुषार्थ का साथ अनिवार्य है। सुखी बनने के लिए नसीब का साथ चाहिए, लेकिन धर्मी बनने के लिए पुरुषार्थ का सहयोग आवश्यक है।"

मुनिश्री ने श्रद्धा को तीन प्रकार से परिभाषित किया, उन्होंने बताया कि प्रथम अज्ञानमूलक श्रद्धा, जो केवल चमत्कार पर आधारित हो, द्वितीय मोहमूलक श्रद्धा, जो भय और लोभ से उत्पन्न हो तथा तीसरी ज्ञानमूलक श्रद्धा, जो विवेक और तत्त्वज्ञान से प्राप्त हो और जो आत्मा को सिद्धि तक पहुंचाती है।

इस अवसर पर मंगलवार श्री संघ महिला मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहा। आगामी 20 जुलाई, रविवार को प्रवचन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

What's your reaction?